KKR vs PBKS Highlight: बारिश के कारण कोलकाता बनाम पंजाब मुकाबला हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
KKR vs PBKS Highlight Score Updates: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बहुत देर तक बारिश नहीं रुकी, जिसके कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया है। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया है।
- Written By: संजय बिष्ट
KKR vs PBKS 12th IPL 2026 Match Live Update
Indian Premier League 2026 12th Match KKR vs PBKS Highlight Updates: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित हो गया और सोमवार को आईपीएल 2026 का 12वां मैच रद्द करना पड़ा। इस कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। शुरुआती दो मैच हारने के बाद केकेआर का पॉइंट्स टेबल में खाता खुल गया, जबकि श्रेयस अय्यर की पंजाब 5 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। बारिश के समय मैच रोके जाने तक केकेआर ने 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन बनाए थे, जहां कप्तान Ajinkya Rahane 8 और युवा विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर क्रीज पर थे।
केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण नहीं खेल सके, जबकि सुनील नरेन की तबीयत ठीक नहीं थी। उनकी जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को मौका मिला, जिसमें सैनी ने केकेआर के लिए अपना पहला मैच खेला। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। केकेआर को पहले मैच में मुंबई इंडियंस और दूसरे में सनराइजर्स से हार मिली थी, जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
आज की ताजा खबर 23 मई LIVE: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
06 Apr 2026 11:05 PM (IST)
06 Apr 2026 11:05 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: मैच रद्द हुआ, दोनों को मिला 1-1 अंक
कोलकात में बहुत देर इंतजार करने के बाद भी बारिश नहीं रुकी। इसके बाद साढे 11 बजे के करीब बारिश थमी। फिर अंपायर्स मैदान पर पहुंचे और पाया कि मैदान बहुत गीला हो चुका है जिस कारण अब आगे का खेल संभव नहीं है। अब इस मुकाबले को रद्द किए जाने की घोषणा हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब दोनों टीमों को 1-1 प्रदान किया गया है।
06 Apr 2026 10:43 PM (IST)
06 Apr 2026 10:43 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: जल्द शुरू हो सकता है मैच
कोलकाता से राहत भरी खबर आ रही है, जहां बारिश थम चुकी है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। पांच ओवर का मैच शुरू करने के लिए कट-ऑफ टाइम 11 बजकर 14 मिनट तय किया गया है।
06 Apr 2026 10:01 PM (IST)
06 Apr 2026 10:01 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: कट ऑफ टाइम का नियम
कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले में ओवर घटाए जा रहे हैं। पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ समय रात 11 बजकर 14 मिनट तय है। इससे ज्यादा देरी हुई तो मैच रद्द कर दिया जाएगा।
06 Apr 2026 09:31 PM (IST)
06 Apr 2026 09:31 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: नहीं होगा 20-20 ओवर का मुकाबला
कोलकाता में लगातार बारिश के साथ अब तेज हवाएं भी चलने लगी हैं, जिससे मैच पर असर पड़ रहा है। मैदान को पूरी तरह कवर कर दिया गया है और खेल अभी रुका हुआ है। मौजूदा हालात को देखते हुए साफ है कि मुकाबला समय पर शुरू होना मुश्किल है। ऐसे में जब भी मैच दोबारा शुरू होगा, ओवरों में कटौती तय मानी जा रही है। अब यह मुकाबला पूरे 20-20 ओवर का नहीं खेला जाएगा और छोटा मैच देखने को मिल सकता है।
06 Apr 2026 08:33 PM (IST)
06 Apr 2026 08:33 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: कोलकाता में लगातार हो रही बारिश
कोलकाता में बारिश कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन जैसे ही मैदान से कवर्स हटाए गए तो अचानक से मौसम बदल गया और हल्की सी बारिश होने होने लगी है। जिक कारण फिर से मैदान पर कवर्स से ढका गया है।
06 Apr 2026 08:07 PM (IST)
06 Apr 2026 08:07 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: बारिश के कारण रोका गया मुकाबला
बारिश के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला रोकना पड़ा। 3.4 ओवर के बाद खेल बाधित हुआ। उस समय केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 25 रन था। कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
06 Apr 2026 07:43 PM (IST)
06 Apr 2026 07:43 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: दूसरे ओवर में दो बल्लेबाज आउट, स्कोर 16-2
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दूसरा ओवर बेहद खराब रहा है। जेवियर बार्टलेट ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए फिन एलन के बाद कैमरून ग्रीन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अंगकृष रघुवंशी आए हैं। दूसरी तरफ 7 रन के स्कोर पर कप्तान रहाणे क्रीज में मौजूद हैं।
06 Apr 2026 07:40 PM (IST)
06 Apr 2026 07:40 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: केकेआर को लगा पहला बड़ा झटका
केकेआर को फिन एलन के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
06 Apr 2026 07:36 PM (IST)
06 Apr 2026 07:36 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: केकेआर की बल्लेबाजी शुरू
केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए हैं।
06 Apr 2026 07:16 PM (IST)
06 Apr 2026 07:16 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहर वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टाइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
06 Apr 2026 07:14 PM (IST)
06 Apr 2026 07:14 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अकुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।
06 Apr 2026 07:12 PM (IST)
06 Apr 2026 07:12 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस
ईडन गार्डन्स में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब पंजाब किंग्स के सामने उनकी टीम की नजर बड़े स्कोर पर होगी। टॉस जीतने के बाद रहाणे ने कहा- "हम पहले बैटिंग करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। थोड़ा सूखा जरूर है, लेकिन यह बहुत बढ़िया विकेट है और इस पर घास भी थोड़ी कम है। यह सब अपने विश्वास और आत्मविश्वास की बात है। यह उन छोटे-छोटे पलों को जीतने के बारे में है। हमें पूरा भरोसा है। टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जो कि मजबूरी में करने पड़े। वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे और नरेन बीमार हैं। पॉवेल और सैनी टीम में आए हैं।"
वहीं, पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया- "बिल्कुल नहीं, मुझे भी गेंदबाजी करनी थी। इसलिए, उन्होंने जो फैसला लिया, उससे मैं काफ़ी हद तक खुश हूँ। (रिकी पोंटिंग के साथ काम करने के बारे में) हमारी केमिस्ट्री दिल्ली कैपिटल्स के दिनों से ही बहुत अच्छी रही है। और वह ऐसे इंसान हैं जो टीम के युवा खिलाड़ियों को पूरी आजादी और छूट देते हैं। और वह खुद भी एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं; उन्होंने सालों तक शानदार क्रिकेट खेला है। और हमने हमेशा उन्हें दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक माना है। तो हाँ, उनके साथ काम करना एक ज़बरदस्त अनुभव है। और साथ ही, पंजाब किंग्स में उनके मार्गदर्शन में काम करते हुए, हम जानते हैं कि उनके पास ढेरों नए आइडिया हैं। इसलिए, मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि यह एक छिपे हुए वरदान जैसा है। हमारे लिए यह वही टीम है।"
06 Apr 2026 07:10 PM (IST)
06 Apr 2026 07:10 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: युजवेंद्र चहल पर सबकी नजर
पंजाब किंग्स के सहायक गेंदबाजी कोच ट्रेवर गोंसाल्वेस ने कहा कि युजवेंद्र चहल का ‘खतरनाक’ प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और वह केकेआर के खिलाफ फिर शानदार गेंदबाजी के लिए तैयार हैं। आईपीएल में चहल केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मैच से पहले गोंसाल्वेस ने कहा, ''भारतीय क्रिकेट में युजवेंद्र चहल एक बेहद खतरनाक नाम है और विदेशों में तो वह और भी प्रभावी हो जाते हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''पिछले कुछ सालों में मैंने देखा है कि वह मैदान के अंदर और बाहर अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। उनका लक्ष्य लगातार अच्छा प्रदर्शन करना और टीम को जीत दिलाना है।''
06 Apr 2026 07:08 PM (IST)
06 Apr 2026 07:08 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करेंगे?
केकेआर के बॉलिंग कोच टिम साउदी ने बताया कि आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने नेट्स में फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है और वह जल्द मैचों में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन पीठ की सर्जरी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके वर्कलोड पर नजर रख रहा है, इसलिए उन्होंने अब तक इस सीजन में गेंदबाजी नहीं की। पंजाब के खिलाफ मैच से पहले साउदी ने कहा, ''हां, ग्रीन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और रिकवरी पर काम कर रहे हैं। वह खुद को फिर से गेंदबाजी के लिए तैयार कर रहे हैं और इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे।''
06 Apr 2026 07:07 PM (IST)
06 Apr 2026 07:07 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: बारिश की है आशंका
आईपीएल 2026 में पहली जीत की तलाश में उतरी केकेआर के लिए सोमवार को मौसम भी बड़ी बाधा बन सकता है। आईएमडी के मुताबिक मैच के दौरान बारिश के आसार हैं। पांच-पांच ओवर के मैच का कट ऑफ समय रात 10 बजकर 46 मिनट तय किया गया है। पिछले सीजन में भी पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर का घरेलू मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
06 Apr 2026 07:06 PM (IST)
06 Apr 2026 07:06 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें केकेआर का दबदबा देखने को मिला है। कोलकाता ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
06 Apr 2026 07:01 PM (IST)
06 Apr 2026 07:01 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी और मथीशा पथिराना।
06 Apr 2026 07:01 PM (IST)
06 Apr 2026 07:01 PM (IST)KKR vs PBKS Live Updates: पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरज़ई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश और विशाल निषाद।
