हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर! KKR को मिल गया उनका रिप्लेसमेंट, इस स्टार खिलाड़ी में मजबूत होगी टीम?
Harshit Rana Injury: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले केकेआर को बड़ा झटका लगा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राना की चोट के कारण KKR में इस सीजन में उनका खेलना मुश्किल है।
- Written By: संजय बिष्ट
हर्षित राणा (फोटो- सोशल मीडिया)
Harshit Rana Replacement: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कई खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं, जिससे केकेआर की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। पहले मुस्तफिजुर रहमान टीम से बाहर हुए थे और अब तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को नए विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।
हर्षित राणा चोट के कारण बाहर?
तेज गेंदबाज हर्षित राणा को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी। यह चोट इतनी गंभीर थी कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे। उस टूर्नामेंट में उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। अब यही चोट उनके लिए आईपीएल 2026 में भी मुश्किल बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षित राणा इस सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में किसी नए तेज गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल करना पड़ सकता है।
🚨 BIG SET-BACK FOR GAUTAM GAMBHIR BEFORE IPL 2026 🚨 Harshit Rana Ruled Out from IPL 2026 due to injury ( Pratyush TIO ) “ This news is not only bad for Harshit Rana but also for Gautam Gambhir, because now he will not watch the entire IPL ” 🤯 pic.twitter.com/bsBIfoN2rz — Kiara (@crickiara) March 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीकर बुरे फंसे रियान पराग! जेल, जुर्माना या बैन…क्या मिलेगी सजा?
Points Table: पंजाब को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची RR, सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, देखें बाकी टीमों का हाल
खुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग
167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
सिमरजीत सिंह बन सकते हैं रिप्लेसमेंट
हर्षित राणा के बाहर होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पास रिप्लेसमेंट के तौर पर सिमरजीत सिंह एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं। सिमरजीत सिंह पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। हालांकि इस बार हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।
ऐसे में केकेआर उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती है। सिमरजीत सिंह ने अब तक आईपीएल में 14 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 11 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं कुल टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 42 मैचों में 47 विकेट हासिल किए हैं।
मुस्तफिजुर की जगह मुजारबानी को मिला मौका
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुज़ारबानी को टीम में शामिल किया था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें स्क्वाड में जगह देकर अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल से लेकर स्मृति मंधाना तक…जानें किसे मिलेगा कौन सा अवॉर्ड; BCCI ने जारी की विजेताओं की लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 13 विकेट हासिल किए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे थे। इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस उनसे आईपीएल 2026 में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में किस खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल करती है और वह टीम के लिए कितना प्रभावी साबित होता है।
