कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
Kieron Pollard Creates History: कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। वो टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कीरोन पोलार्ड (फोटो-सोशल मीडिया)
Kieron Pollard Creates History: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। पोलार्ड ने यह कारनामा कैरेबियन प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में हासिल किया।
इसके साथ ही कीरोन पोलार्ड टी20 के खास लिस्ट में क्रिस गेल के साथ शामिल हो गए हैं। पोलार्ड को 14,000 रन पूरा करने के लिए 19 रनों की जरूरत थी। उन्होंने त्रिनिदाद के तारोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ सीपीएल 2025 के 16वें लीग मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नौ गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।
गेल ने अपने टी20 करियर का अंत 463 मैचों में 14,562 रनों के साथ किया, जबकि पोलार्ड के नाम 712 मैचों में 14,000 रन दर्ज हैं। पोलार्ड ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक शतक और 64 अर्द्धशतक बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
टी20 में सर्वाधिक रन
| रैंक | खिलाड़ी | देश | मैच | रन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | क्रिस गेल | वेस्ट इंडीज | 463 | 14,562 |
| 2 | कीरोन पोलार्ड | वेस्ट इंडीज | 712 | 14,000 |
| 3 | एलेक्स हेल्स | इंग्लैंड | 507 | 13,931 |
| 4 | डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | 424 | 13,595 |
| 5 | शोएब मलिक | पाकिस्तान | 557 | 13,571 |
कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 101 टी20 मुकाबले में कुल 1569 रन बनाए। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए 189 आईपीएल मैचों में कुल 3412 रन बनाए। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में पोलार्ड ने 130 मैचों में 2955 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने 2006 से 2025 तक टी-20 में 19 टीमों (वेस्टइंडीज सहित) के लिए खेला है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी पोलार्ड ने 332 बल्लेबाज़ों को आउट भी किया है।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से पहले राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स का छोड़ा साथ, अपने पद से दिया इस्तीफा
टी20 में कीरोन पोलार्ड का प्रदर्शन (बल्लेबाज के रूप में)
| टूर्नामेंट | मैच | रन | सर्वोत्तम स्कोर | 100/50 | 4/6s |
|---|---|---|---|---|---|
| वेस्टइंडीज (T20I) | 101 | 1569 | 75* | 0/6 | 94/99 |
| सीपीएल (CPL) | 130 | 2955 | 104 | 1/14 | 176/204 |
| एमएलसी (MLC) | 24 | 488 | 70 | 0/2 | 29/36 |
| आईएल टी20 (ILT20) | 22 | 660 | 86 | 0/5 | 46/43 |
| मेंस 100 (Men’s 100) | 15 | 270 | 45 | 0/0 | 16/19 |
| पीएसएल (PSL) | 53 | 1149 | 73 | 0/6 | 79/77 |
| एसए 20 (SA20) | 10 | 187 | 33* | 0/0 | 13/14 |
| विटैलिटी ब्लास्ट (Vitality Blast) | 34 | 687 | 89* | 0/2 | 43/45 |
| आईपीएल (IPL) | 189 | 3412 | 87* | 0/16 | 218/223 |
| बीपीएल (BPL) | 36 | 707 | 62 | 0/4 | 46/48 |
| बीबीएल (BBL) | 22 | 378 | 65* | 0/1 | 25/21 |
| सीएलटी 20 (CLT20) | 28 | 649 | 72* | 0/3 | 40/49 |
| कुल | 712 | 14,000 | 104 | 1/64 | 876/942 |
शनिवार को क्रीज पर रहते हुए पोलार्ड ने दो चौके और एक छक्का लगाया। इस छक्के के साथ उन्होंने सीपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। वो अब सीपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सीपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | देश | टीम(ज़) | मैच | रन | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|
| कीरोन पोलार्ड | वेस्टइंडीज | BT/STARS/TKR | 130 | 2955 | 204 |
| इविन लुइस | वेस्टइंडीज | RedSt/STKNP | 111 | 2767 | 203 |
| निकोलस पूरन | वेस्टइंडीज | BT/GAW/RedSt/TKR | 119 | 2592 | 187 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | JT/STKNP | 85 | 2519 | 172 |
| जॉनसन चार्ल्स | वेस्टइंडीज | AHwks/BR/BT/JT/SLK/STARS/ZOUKS | 124 | 3466 | 170 |
शनिवार को टीकेआर के लिए कॉलिन मुनरो और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने 17.5 ओवर में 179 रनों का लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। मुनरो ने क्रीज पर रहते हुए 44 गेंदों का सामना किया और 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि पूरन 40 गेंदों पर एक चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे।
