केशव महाराज ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर बने
Keshav Maharaj Creates History: साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज के एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केशव महाराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Keshav Maharaj Creates History: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के स्पिनर गेंदबाज केशव महाराज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले साउथ अफ्रीका स्पिनर बने। इसके साथ ही केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका के लिए अपना 300 विकेट करने वाले पहले स्पिनर बने।
मंगलवार 19 अगस्त को केर्न्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में केशव महाराज ने 10 ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। महाराज के इस प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे को 98 रनों से जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने 296 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी आंकड़े
| गेंदबाज़ | ओवर | रन | विकेट | मैदान | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
| मखाया एंटिनी | 9.3 | 22 | 6 | केपटाउन | 3 मार्च 2006 |
| लुंगी एनगिडी | 10 | 58 | 6 | ब्लोमफोंटेन | 4 मार्च 2020 |
| निकी बोए | 6.3 | 21 | 5 | केपटाउन | 9 अप्रैल 2002 |
| मॉर्ने मोर्केल | 8 | 21 | 5 | पर्थ | 16 नवम्बर 2014 |
| लांस क्लूज़नर | 7.1 | 24 | 5 | मेलबर्न | 9 दिसम्बर 1997 |
| केशव महाराज | 10 | 33 | 5 | केर्न्स | 19 अगस्त 2025 |
| शॉन पोलक | 9.2 | 36 | 5 | बर्मिंघम | 17 जून 1999 |
| मार्को जानसेन | 8 | 39 | 5 | जोहान्सबर्ग | 17 सितम्बर 2023 |
| रिचर्ड स्नेल | 9.5 | 40 | 5 | मेलबर्न | 21 जनवरी 1994 |
महाराज ने अपने स्पेल की पहली गेंद पर मार्नस लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू आउट करके पहला विकेट लिया। उसके बाद अपने दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर कैमरून ग्रीन को आउट करके एक और बड़ी सफलता दिलाई। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर महारज ने जोश इंग्लिस को आउट किया। उसके बाद उसी ओवर की तीसरी गेंद पर एलेक्स कैरी को आउट किया। महाराज ने अपना पांचवां विकेट आरोन हार्डी को आउट करके पूरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
सोनी पर दिखेगा Asian Games 2026 का रोमांच, 16 दिनों में खेला जाएगा 41 खेल; जानें कब से शुरू होगा यह महाकुंभ
पूर्व अफगानी तेज गेंदबाज Shapoor Zadran की हालत नाजुक, गंभीर बीमारी HLH के चलते ICU में भर्ती
Kiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
IPL 2026: ‘एक टीम के मालिक ने ‘काला जादू’ जैसी हरकत की थी’, ललित मोदी ने किया बड़ा खुलासा
ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ों के सर्वश्रेष्ठ वनडे आंकड़े
| गेंदबाज़ | ओवर | रन | विकेट | मैदान | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
| मॉर्ने मोर्केल | 8 | 21 | 5 | पर्थ | 16 नवम्बर 2014 |
| लांस क्लूज़नर | 7.1 | 24 | 5 | मेलबर्न | 9 दिसम्बर 1997 |
| केशव महाराज | 10 | 33 | 5 | केर्न्स | 19 अगस्त 2025 |
| रिचर्ड स्नेल | 9.5 | 40 | 5 | मेलबर्न | 21 जनवरी 1994 |
| पैट साइमकॉक्स | 10 | 28 | 4 | सिडनी | 4 दिसम्बर 1997 |
केशव महाराज ने न केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केर्न्स में 5 विकेट लेकर शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन किया, बल्कि इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। महाराज ने तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में निरंतरता और नियंत्रण के साथ प्रदर्शन करते हुए यह मील का पत्थर पार किया है और 300 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए।
दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में)
| खिलाड़ी का नाम | मैच | विकेट्स | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े | 5 विकेट हॉल्स |
|---|---|---|---|---|
| केशव महाराज | 147 | 304 | 9/129 | 12 |
| इमरान ताहिर | 162 | 291 | 7/45 | 7 |
| निकी बोए | 157 | 196 | 5/21 | 4 |
| ह्यू टेफील्ड | 37 | 170 | 9/113 | 14 |
| तबरेज शम्सी | 127 | 168 | 5/24 | 2 |
वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए कम से कम 300 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले स्पिनर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले स्पिनरों की सूची में महाराज के बाद इमरान ताहिर (291 विकेट) और निकी बोजे (196 विकेट) का नंबर आता है।
यह भी पढ़ें: अभिषेक-सैमसन और शुभमन…एशिया कप में कौन करेगा ओपनिंग? जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया में स्पिन गेंदबाज़ों द्वारा सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन
| गेंदबाज़ | टीम | ओवर | रन | विकेट | विपक्षी टीम | मैदान | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| युजवेंद्र चहल | भारत | 10 | 42 | 6 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 18 जनवरी 2019 |
| रयान बर्ल | ज़िम्बाब्वे | 3 | 10 | 5 | ऑस्ट्रेलिया | टाउन्सविल | 3 सितम्बर 2022 |
| रवि शास्त्री | भारत | 6.5 | 15 | 5 | ऑस्ट्रेलिया | पर्थ | 8 दिसम्बर 1991 |
| सकलैन मुश्ताक | पाकिस्तान | 8.5 | 29 | 5 | ऑस्ट्रेलिया | एडीलेड | 15 दिसम्बर 1996 |
| ब्रैड हॉग | ऑस्ट्रेलिया | 10 | 32 | 5 | वेस्टइंडीज | मेलबर्न | 14 जनवरी 2005 |
| शेन वॉर्न | ऑस्ट्रेलिया | 9.3 | 33 | 5 | वेस्टइंडीज | सिडनी | 8 दिसम्बर 1996 |
| केशव महाराज | दक्षिण अफ्रीका | 10 | 33 | 5 | ऑस्ट्रेलिया | केर्न्स | 19 अगस्त 2025 |
