‘खेलना ही नहीं चाहिए…’ भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल, पूर्व खिलाड़ी का बयान हुआ वायरल- Video
IND vs PAK in Asia Cup 2025: एशिया कप में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। वहीं, भारत में इस मुकाबला का जमकर विरोध होने लगा है। इस कड़ी में एक पूर्व खिलाड़ी का भी बयान सामने आया है।
- Written By: संजय बिष्ट
सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Pakistan: इस साल एसीसी एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने 9 सितंबर से होने वाली है। पिछली बार की तरह इस साल भी एशिया कप का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस दौरान जिस मैच की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो भारत पाकिस्तान का महामुकाबला है। जी हां, टूर्नामेंट में 14 सितंबर को दोनों चिर प्रतिद्वंदी आमने-सामने हैं। हालांकि अभी तक भारत की तरफ से इस मैच को खेलने पर किसी भी तहर की प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही है।
14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले का हिंदुस्तान में काफी विरोध हो रहा है। कई पूर्व खिलाड़ी और फैंस का मानना है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलना चाहिए। इस मुकाबले का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाना चाहिए। इसी कड़ी में अब भारत के एक पूर्व खिलाड़ी व चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने को लेकर आपत्ती जताई है।
भारतीय टीम को नहीं खेलना चाहिए- केदार जाधव
एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबला का विरोध होने लगा है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि “मुझे लगता है कि इंडियन टीम को खेलना ही नहीं चाहिए। शायद टीम इंडिया न भी खेले। हालांकि, भारतीय टीम जहां भी खेलेगी, वहां जीतेगी, लेकिन ये मैच खेला ही नहीं जाना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
KEDAR JADHAV ON INDIA Vs PAKISTAN MATCH IN ASIA CUP. (ANI). – He said “Team India should not play the match against Pakistan at all. Wherever India plays, it will always win, But this match should not be played at all”. pic.twitter.com/LGO9FysnVx — Tanuj (@ImTanujSingh) August 18, 2025
22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थिक आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में कायरना हरकत करते हुए 26 पर्यटकों की जान ली थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए उसके 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच के रिश्ते काफी खराब हो गए। इसका असर खेल पर भी पड़ते हुए दिखाई दे रहा है। भारतीय फैंस चाहते हैं कि आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चलना चाहिए। ये ही कारण था कि विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीडेंड्स में इंडिया चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियंस के साथ खेलने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें: जीत के साथ नंबर वन बनी लंदन स्प्रिट विमेंस, बर्मिंघम ने लगातार हारा चौथा मैच
इस वक्त सोशल मीडिया में फैंस व कुछ पूर्व खिलाड़ियों का पाकिस्तान के साथ मुकाबले को लेकर एक समान रुख सामने आ रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपने 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। एशिया कप के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
