करुण नायर का आईपीएल में अजब-गजब प्रदर्शन, पहले मैच में 89 फिर बाद की 6 पारियों में बनाए 65 रन
करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट से आईपीएल में वापसी की थी। इस दौरान उन्होंने अपने पहले आईपीएल 2025 के मुकाबले में MI के खिलाफ 89 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद की छह पारियों में वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
करुण नायर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइरजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। ये इस सीजन का 55वां मैच था। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम हैदराबाद के सामने केवल 133 रन बना सकी। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
दिल्ली के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। केवल ट्रिस्टन स्टब्स और आषुतोश शर्मा ने 41-41 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका। हैदराबाद के कप्तान ने पहली ही गेंद पर करुण नायर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही करुण नायर आईपीएल 2025 की अपनी पहली पारी के बाद लगातार फ्लॉप साबित हुए।
पहले मैच में 89 फिर अगली 6 पारियों में मात्र 65 रन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करुण नायर ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में विस्फोटक अंदाज में 89 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद की 6 मैचों में उनके बल्ले से केवल 65 रन निकले हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में वो गोल्डन डक का शिकार हो गए। उन्हें हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मैच की पहली गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
लगातार फ्लॉफ हो रहे हैं करुण
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 89 रन की पारी के बाद के मैचों में करुण नायर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। इसके अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वो खाता भी नहीं खोल पाए। फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 31 रन की छोटी पारी खेली, लेकिन फिर अगले मुकाबले में जीटी के खिलाफ 15 रन पर आउट हुए। वहीं, आरसीबी के खिलाफ 4 तो केकेआर के खिलाफ 15 और हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में शून्य रन पर वो आउट हुए।
