CM Yogi की एक्स पर स्पेशल पोस्ट! मुख्यमंत्री आवास पर विश्व विजेता कप्तान से की मुलाकात
भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। एक्स पर कपिल देव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी एवं 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री कपिल देव जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।”
कपिल देव ने भारत के लिए 1978 से लेकर 1994 तक क्रिकेट खेला। वो दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 5248 रन बनाए और 434 विकेट चटकाए। इसके साथ ही 225 वनडे मैच में उन्होंने 3783 रन बनाए। इस दौरान 253 विकेट भी चटकाए। भारतीय टीम को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हीं के कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
UP Cab Policy: अब नहीं चलेगी Ola-Uber जैसी कंपनियों की मनमानी, पीक ऑवर में नहीं बढ़ा सकेंगी मनमाना किराया
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी एवं 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री कपिल देव जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।@therealkapildev pic.twitter.com/10jsXDn8bG — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 2, 2025
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कपिल देव भारत के कोच भी बने। उन्होंने भारत को 1999 से अगस्त 2000 तक कोचिंग दी। कोचिंग के अलावा उन्होंने कमेंटेटर और हरियाणा के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के चांसलर जैसे कई भूमिकाएं निभाईं।
2024 में पीजीटीआई के अध्यक्ष चुने गए कपिल देव
जून 2024 में उन्हें सर्वसम्मति से प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले वे 2021 से 2023 तक पीजीटीआई के उपाध्यक्ष और संचालन समिति के सदस्य थे। उनके कार्यकाल में ‘कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन इनविटेशनल’ नामक गोल्फ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जो डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आयोजित किया गया।
पिछले कुछ वर्षों में कपिल देव की गोल्फ के प्रति रुचि और प्रसिद्धि ने उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेने का मौका दिलाया, जैसे ‘डनहिल लिंक्स’, जहां वह दुनिया की जानी-मानी हस्तियों के साथ खेले।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मार्च 2025 में पीजीटीआई और अदाणी ग्रुप ने मिलकर ‘अदाणी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2025’ की घोषणा की। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण 1 से 4 अप्रैल के बीच ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ स्पा रिसॉर्ट में हुआ। यह टूर्नामेंट 11 साल बाद वहां फिर से आयोजित किया गया और इसमें 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई थी।
