‘ट्रॉफी क्या चोरी करके लानी है…’, बांग्लादेश से हार के बाद PCB अध्यक्ष पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी
Kamran Akmal: बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम के साथ पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को लताड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि क्या अब ICC ट्रॉफी चोरी करके लानी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहसिन नकवी (फोटो-सोशल मीडिया)
Kamran Akmal Roasted Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को ढाका में खेले गए तीसरे वनडे में हार के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से गंवा दी। बांग्लादेश से वनडे सीरीज में हार के बाद टीम एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर है।
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर भी तंज कसा है। कामरान अकमल ने कहा कि क्या अब आईसीसी का ट्रॉफी चोरी करके लाने का इरादा है। बता दें कि एशिया कप में भारतीय टीम के जीतने के बाद भी नकवी ने ट्रॉफी नहीं दिया और वो ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए।
हमारा स्तर बहुत गिर चुका है
पाकिस्तान में क्रिकेट से जुड़े एक टीवी शो पर कामरान अकमल ने कहा, “पाकिस्तान टीम की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि नीदरलैंड भी हरा सकती है। नीदरलैंड भी सोच रही होगी कि अगर उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने का मौका मिले, तो वह हमें हरा सकता है। हमारा स्तर बहुत गिर चुका है। खुदा के लिए पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचिए। आपने अपने क्रिकेट का मजाक बना दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
WI vs PAK: दूसरे वनडे से पहले पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, अचानक टीम से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज
WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
मोहसिन नकवी पर तंज कसते हुए कहा अब ट्रॉफी चोरी करके लाना है
कामरान अकमल यहीं नहीं रुके। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लाने का इरादा है? दरअसल, एशिया कप 2025 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी मोहसिन नकवी से लेने से इनकार कर दिया था। नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे। इसके बाद से नकवी पर ट्रॉफी चोरी करने का आरोप लगता रहा है। पहली बार किसी बड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर ने नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: ICC के पास एक बार फिर पहुंचा पाकिस्तान, बांग्लादेश के खिलाफ DRS को लेकर लगाया बड़ा आरोप
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में खराब प्रदर्शन कर बाहर हुई पाकिस्तान 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंची थी। पहला और तीसरा वनडे गंवाकर पाकिस्तान सीरीज 2-1 से हार गई। अब देखना होगा कि लगातार मिल रहे हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है।
