भारत बंधक बना हुआ है…अफरीदी के बाद अकमल ने की बकवास, पीएम मोदी को लेकर कही ये बेतुकी बात
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान क्रिकेटर्स बेतुकी बातें करने पर उतारू हो गए हैं। शाहिद अफरीदी के बाद अब कामरान अकमल ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है।
- Written By: मृणाल पाठक
पीएम मोदी और कामरान अकमल (सोर्स- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: जब से भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है, तब से पड़ोसी मुल्क की मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। कभी इस मुल्क के लोग भारत पर अपनी जीत का जश्न मनाते हैं, तो कभी कोई भारत को बंधक बता देते हैं। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बकवास कर दी है।
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान की हेकड़ी ठिकाने लगाने का काम किया है। लेकिन, इस ऑपरेशन से पाकिस्तान के लोगों की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी दी थी, उसके बाद अब विकेटकीपर कामरान अकमल इस दलदल में उतर गए हैं।
कामरान अकमल ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भारत एक व्यक्ति और उसकी राजनीति ने बंधक बना हुआ है। पाकिस्तान के लोग लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि भारत का बंटवारा कर सके, लेकिन ऐसा होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Modi Cabinet Reshuffle 2026: पूर्व RBI गर्वनर शक्तिकांत दास की होगी एंट्री, बाहर जाएंगे आधा दर्जन राज्यमंत्री
अकमल ने एआरवाई न्यूज पर न्यूज एंकर वसीम बादामी के शो में कहा, “हम कई बार भारत आ चुके हैं। भारत शानदार लोगों का देश है। एक व्यक्ति अपनी राजनीति के लिए पूरे देश को दांव पर लगा रहा है। लोगों को तय करना है कि भारत के लिए क्या सबसे अच्छा है, देश को कैसे चलाना है, अर्थव्यवस्था को कैसे स्थिर रखना है और रिश्ते कैसे बनाने हैं।”
अकमल की यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिनों से अधिक समय तक चले संघर्ष विराम के बाद आई है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में हवाई हमले कर कई आतंकी कैंपों को नष्ट कर दिया था। लेकिन, पाकिस्तान ये दावा कर रहा है कि उसने भारत को डरा दिया है।
टूट गया BCCI के सब्र का बांध…दिग्वेश राठी को किया सस्पेंड, अभिषेक शर्मा पर भी एक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम हमले के पीछे की साजिश भारत में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच लड़ाई कराने की थी, जिसे भारत सरकार और भारत के लोगों ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे।
