- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kagiso Rabada Takes 50th Wicket In Cape Town Ground Sa Vs Pak 2nd Test Match
SA vs PAK: कगिसो रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, डेल स्टेन के खास क्लब में हुए शामिल
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

कगिसो रबाडा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कगिसो रबाडा ने एक मैदान पर 50 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके बाद वो डेल स्टेन जैसे गेंदबाजों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे मुकाबले में कगिसो रबाडा ने कमरान गुलाम को बोल्ड करके इस मैदान पर अपना 50वां विकेट पूरा किया। न्यूलैंड्स में रबाडा 50 विकेट पूरे करने वाले साउथ अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेल स्टेन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। डेल स्टेन ने इस मैदान पर कुल 74 विकेट चटकाए हैं। स्टेन के नक्शे कदम पर रबाडा आगे बढ़ रहे हैं।
डेल स्टेन ने इस मैदान पर 74 विकेट लिए। वहीं उनके अलावा मखाया एनटिनी ने केपटाउन में 53 विकेट चटकाए। वर्नाेन फिलेंडर भी 53 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर है। जबकि शॉन पोलक ने इस मैदान पर 51 विकेट लिया है। रबाडा ने भी इस ग्राउंड में 50 विकेट ले लिया है। जल्द ही वो सबको पीछे भी छोड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कगिसो रबाडा को पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सफलता का मंत्र, बताया- डेथ ओवर्स में कैसे होंगे कामयाब
IND vs SA: वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह
IND vs SA: शुभमन गिल ही नहीं, इस खिलाड़ी की उपलब्धता पर भी संकट, जल्द होगा आखिरी फैसला
IND vs SA: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से कगिसो रबाडा क्यों हुए बाहर? बड़ी वजह आई सामने
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल दो स्थानों पर ही ऐसा हुआ है, जिसमें पांच गेंदबाजों ने 50 से ज्यादा विकेट लिए हैं। एक केपटाउन का न्यूलैंड्स और दूसरा श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम है। जहां पांच अलग-अलग गेंदबाजों ने यह उपलब्धि प्राप्त की है।
न्यूलैंड्स, केप टाउन में 50 से ज़्यादा टेस्ट विकेट
74 – डेल स्टेन
53 – मखाया एनटिनी
53 – वर्नोन फिलेंडर
51 – शॉन पोलक
50* – कगिसो रबाडा
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
गॉल इंटरनेशनल स्ट्रेडियम में 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट
मुथैया मुरलीधरन- 111
रंगना हेराथ- 102
प्रभात जयसूर्या- 71
रमेश मेंडिस- 62
दिलरुवान परेरा- 57
मैच का हाल
दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 615 रन बनाए। जिसमें रियान रिकेलटन ने शानदार दोहरा शतक बनाया। रियान रिकेलटन ने 259 रनों की पारी खेली। उसके अलावा टेम्बा बवुमा ने 106 और डेरेन वेरेन ने 100 रनों की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की पहली पारी 194 रनों पर सिमट गई। जिससे अफ्रीका को 421 रनों की बढ़त मिली। जिसके बाद पाकिस्तान ने फॉलोऑन में खेलते हुए 3 विकेट खोकर 312 रन बनाए। जिसमें कप्तान शान मसूद ने 137 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Kagiso rabada takes 50th wicket in cape town ground sa vs pak 2nd test match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMहरदीप सिंह पुरी का कतर दौरा, ईरान संघर्ष के बीच एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत
Apr 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














