विवादों के घेरे में गुजरात टाइटंस का स्टार खिलाड़ी! होटल में स्मोकिंग करते दिखा प्लेयर, सोशल मीडिया पर बवाल
Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में नया विवाद सामने आया है। एक स्टार खिलाड़ी का होटल में सिगरेट पीते वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि वह मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
गुजरात टाइटंस का स्टार खिलाड़ी स्मोकिंग करते पकड़ा गया (फोटो- सोशल मीडिया)
Kagiso Rabada Smoking Video Goes Viral: आईपीएल 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। गुजरात टाइटंस के एक स्टार विदेशी गेंदबाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह होटल के अंदर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और यह भी साफ नहीं है कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ हुई है या नहीं।
कगिसो रबाडा का वीडियो वायरल
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस समय गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह होटल में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि खिलाड़ियों के सिगरेट पीने पर किसी तरह की आधिकारिक रोक नहीं होती है। बावजूद इसके, इस तरह के वीडियो अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं और फैंस के बीच बहस छिड़ जाती है।
Kagiso Rabada was spotted smoking at the GT team hotel. 👀 Rashid Khan and Gujarat Titans players and staff were also there, appearing to speak with him—it looked like Rashid was trying to stop him. Was the theory about Rabada true? pic.twitter.com/0VT79nGPUU — Sonu (@Cricket_live247) April 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: लखनऊ के इकाना में गरजेगा किसका बल्ला? पंत और जायसवाल समेत ये 4 धुरंधर अकेले पलट सकते हैं बाजी
‘टी20 में स्किल नहीं माइंडसेट है असली फर्क’, Ishan Kishan ने खोला कप्तानी में सफल होने का राज
Rinku Singh और Priya Saroj ने वाराणसी में किए काशी विश्वनाथ दर्शन, वायरल हुआ VIDEO
Ishan Kishan ही बने रहें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दी वकालत
शानदार फॉर्म में हैं रबाडा
रबाडा इस सीजन बेहतरीन लय में गेंदबाजी कर रहे हैं और गुजरात टाइटंस के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह लगातार विकेट निकाल रहे हैं और टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं। यही वजह है कि वह पर्पल कैप की रेस में भी बने हुए हैं और विरोधी टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं।
आईपीएल करियर में दमदार आंकड़े
कगिसो रबाडा का आईपीएल करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 90 मुकाबलों में 129 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2017 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह पंजाब किंग्स के लिए खेले और अब 2025 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 6 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.73 का रहा है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ के इकाना में गरजेगा किसका बल्ला? पंत और जायसवाल समेत ये 4 धुरंधर अकेले पलट सकते हैं बाजी
रबाडा का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ फैंस इसे निजी मामला बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे प्रोफेशनल एथिक्स से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह विवाद आईपीएल के बीच एक नई बहस जरूर खड़ी कर रहा है।
