कोच ज्वाला सिंह का दावा! जायसवाल केनिंग्टन ओवल में जड़ेंगे शतक, मचाएंगे धमाल
Coach Jwala Singh on Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच रहे ज्वाला सिंह ने ओवल टेस्ट पर बयान दिया है। उनका मानना है कि इस टेस्ट में जायसवाल शतक लगा सकते हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की पांच मुकाबलों की सीरीज अपने अंतिम पढ़ाव पर है। इस वक्त केनिंग्टन ओवल में सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। अब तक मुकाबले में दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है। तीसरे दिन भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। इसी बीच सलामी बल्लेबाजी के बचपन के कोच ज्वाला सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
कोच ज्वाला सिंह ने कहा है कि भारतीय टीम ओवल टेस्ट को अपने नाम कर सकती है। भारतीय टीम ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस टेस्ट मुकाबले में भी टीम इंडिया अच्छी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, उन्होंने अपने शिष्य यशस्वी जायसवाल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि जायसवाल दूसरी पारी में शतक लगा सकते हैं।
भारत का इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन- ज्वाला सिंह
ज्वाला सिंह ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में शानदार बढ़त बनाई। दूसरा मैच हम जीते। तीसरा मैच बेहद नजदीकी था। चौथे मुकाबले में हमने शानदार लड़ाई लड़ी।” भारतीय टीम पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई थी, लेकिन मेहमान टीम के गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
ज्वाला सिंह ने कहा, “मुझे लगता है कि शुरुआती दो दिन का खेल इंग्लिश वेदर के हिसाब से रहा। जब हम ऑलआउट हुए, तो लगा कि इंग्लैंड की टीम काफी बेहतर करेगी, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने दूसरे दिन इंग्लैंड को ऑलआउट करते हुए उन्हें ज्यादा बढ़त नहीं लेने दी, यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है।”
हम ये टेस्ट जीत सकते हैं- ज्वाला सिंह
यशस्वी जायसवाल के कोच को उम्मीद है कि भारत इस मुकाबले को जीत सकता है। उन्होंने कहा, “टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 300 से ज्यादा रन बनाने की जरूरत है। अगर टीम ऐसा करती है, तो हम जरूर यह टेस्ट जीत सकते हैं। ज्यादातर दबाव इंग्लैंड के ऊपर है। भले ही बारिश हो रही है, लेकिन अभी भी तीन दिन शेष हैं। अगर भारत अच्छी बल्लेबाजी करता है, तो हम यह मैच जीत सकते हैं।”
ये भी पढ़ें: फ्रिट्ज, शेल्टन चौथे दौर में, अमेरिकी सितारों का जलवा बरकरार!
अपने शागिर्द की तारीफ करते हुए ज्वाला सिंह ने कहा, “बेशक मैं यशस्वी के लिए खुश हूं। वह रन बनाते आ रहे हैं, लेकिन बीच-बीच में लय खो देते हैं। अभी वह 50 के स्कोर पर खेल रहे हैं। आशा करता हूं कि वह इस पारी में शतक बनाएंगे। मुझे लगता है कि भारत की टीम अगर शानदार बल्लेबाजी करेगी, तो हमारे पास ऐसा बॉलिंग अटैक है, जो इंग्लैंड को चौथी पारी में पराजित कर सकता है।” इंग्लैंड की टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने की कोशिश करेगा। अगर मैच ड्रॉ रहा, तो सीरीज इंग्लैंड के नाम होगी।
एजेंसी इनपुट के साथ
