-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ricky Ponting Claims Englands Bazball Designed To Win Ashes
एशेज जीतने के लिए बैजबॉल को किया गया था डिजाइन, सीरीज से पहले रिकी पोंटिंग ने किया बड़ा खुलासा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ricky Ponting: एशेज से पहले रिकी पोंटिंग ने दावा किया कि इंग्लैंड का बैजबॉल तरीका खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया में जीत के लिए तैयार किया गया है। 21 नवंबर से इस सीरीज की शुरुआत हो रही है।

रिकी पोंटिंग (फोटो-सोशल मीडिया)
Bazball designed for Ashes: एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होने जा रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल पांच मैचों का टेस्ट सीरीज खेला जाएगा। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा खुलासा किया है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने तर्क दिया है कि इंग्लैंड का बैजबॉल रवैया खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के लिए डिजाइन किया गया था। रिकी पोंटिंग ने ‘7न्यूज’ को बताया कि कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की आक्रामक शैली हमेशा ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में महारत हासिल करने पर केंद्रित रही है।
बैजबॉल सिर्फ एशेज के लिए ही डिजाइन किया गया था
पोंटिंग ने कहा, “वह एक ऐसी टीम है, जो दो साल (2023 एशेज के बाद से) से एक साथ है। वह एशेज की तैयारी कर रहे हैं। मैं ब्रेंडन को अच्छी तरह जानता हूं, बैजबॉल सिर्फ इसी एक सीरीज के लिए डिजाइन किया गया था। पिछले दो वर्षों में जो कुछ भी हुआ, उसे भूल जाइए। यह सब एक टीम को एकजुट करने और एक ऐसी खेल शैली को लेकर था, जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीत सके। उन्होंने पिछले 25 वर्षों में ऐसा सिर्फ चार बार किया है। इस सीरीज में उन्हें कम से कम तीन मैच जीतने होंगे, इसलिए मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वे कैसा खेलते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
लॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
यह भी पढ़ें: Ashes Series: कब, कैसे और कहां पर देख सकते हैं एशेज सीरीज? 14 साल का सूखा खत्म कर पाएगी इंग्लिश टीम!
2023 एशेज की शुरुआत इंग्लैंड के इरादे के संकेत के साथ हुई। ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में शुरुआती ओवरों के लिए एक डीप बैकवर्ड प्वाइंट तैनात किया था, लेकिन इसके बावजूद जैक क्रॉली ने कवर के ऊपर से चौका जड़ दिया। पोंटिंग को उम्मीद है कि इंग्लैंड पूरी गर्मियों में इसी आक्रामक रुख को जारी रखेगा।
इंग्लैंड आक्रामक तरीके से ही खेलेगा
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वे बदलेंगे। मैंने पिछले दो वर्षों में उन्हें काफी देखा है। मुझे पता है कि वे उसी तरह खेलेंगे। बेन डकेट और जैक क्रॉली उसी तरह खेलेंगे जैसे वे हमेशा से खेलते आए हैं। अगर वे ऐसा कर सकते हैं, तो इंग्लैंड टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनेगा और चौथी पारी में विपक्षी टीम की पहली पारी से ज्यादा रन बनाने के लिए खुद पर भरोसा करेगा।”
एशेज सीरीज का शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आगामी एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, जिसके बाद 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में दूसरे मुकाबले की शुरुआत होगी। सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में 17 दिसंबर से खेला जाना है। दोनों देश 26 दिसंबर से मेलबर्न में सीरीज का चौथा मुकाबला खेलेंगे। अंतिम मैच 4 जनवरी से सिडनी में आयोजित होगा। (IANS इनपुट के साथ)
Ricky ponting claims englands bazball designed to win ashes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Metro का बड़ा अपडेट, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज भी 16 प्रमुख स्टेशन बंद, list यहां देखें
Jul 23, 2026 | 08:18 AMतेहरान तेल नहीं बेचेगा तो कोई नहीं बेचेगा… ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी, दुनिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Jul 23, 2026 | 08:18 AMदतिया उपचुनाव: प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बोले- संविधान को बचाने के लिए हमें जिताएं
Jul 23, 2026 | 08:17 AMइस्तीफा लो-न्याय दो: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, रात 11 बजे पुलिस ने जबरन खदेड़ा
Jul 23, 2026 | 08:14 AMपाकिस्तान के कराची में HIV का प्रकोप, 6 मासूमों की मौत, 94 बच्चे संक्रमित; दहशत में सिंध प्रांत
Jul 23, 2026 | 08:08 AMपुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश
Jul 23, 2026 | 08:08 AMइधर विपक्ष मांग रहा इस्तीफा, उधर धर्मेंद्र प्रधान ने कर दिया बड़ा ऐलान! जानें क्यों 29 जुलाई को बताया बेहद खास
Jul 23, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














