Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब पहुंचे जोस बटलर, अब बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ 24 रन दूर

Jos Buttler T20 Record: इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के करीब हैं। कीरोन पोलार्ड का तोड़ सकते है रिकॉर्ड।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 01, 2026 | 02:30 PM

जोस बटलर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jos Buttler 24 Runs Away From Most T20 Runs Record: इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर T20 क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। द हंड्रेड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए बटलर ने ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वो T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से महज 24 रन दूर रह गए हैं।

जोस बटलर की शानदार पारी

ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 137 रन बनाए। टीम की ओर से जोस बटलर ने 37 गेंदों में 55 नाॅटआउट रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा लियस डु प्लॉय ने भी नाबाद 40 रन का योगदान दिया। एडेन मार्करम ने 28 और टिम सिफर्ट ने 12 रन बनाए।

इस अर्धशतक के बाद बटलर के T20 क्रिकेट में कुल 14,780 रन हो गए हैं। इस सूची में फिलहाल कीरोन पोलार्ड 14,803 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। ऐसे में बटलर को T20 क्रिकेट का नया सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए अब सिर्फ 24 रन की जरूरत है।

सम्बंधित ख़बरें

नीदरलैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कमान, अब इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के खाते में अब तक 23 मेडल, जानिए किस खेल ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक?

CWG 2026: आज भारत के लिए सबसे बड़ा दिन, 10 मुक्केबाज खेलेंगे गोल्ड मुकाबला; जानिए 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा समेत भारतीय पदक विजेताओं को PM मोदी ने दी बधाई, बोले- सिर्फ मेडल नहीं…

⚡️ Jos Buttler is only 24 runs away from surpassing Kieron Pollard’s tally of most runs in T20 cricket 🙌🙌pic.twitter.com/5ehK5O4Hdz — Cricbuzz (@cricbuzz) August 1, 2026

बेन डकेट बिना रन बनाए लौटे

मुकाबले की बात करें तो ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से क्रेग ओवरटन ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स की शुरुआत खराब रही और बेन डकेट बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

इसके बाद फिन एलेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। सैम बिलिंग्स ने 26 और मिशेल सैंटनर ने 24 नाॅटआउट रन की पारी खेलकर टीम को छह विकेट से जीत दिला दी। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से गस एटकिंसन और सन्नी बेकर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी-

रैंक खिलाड़ी देश रन
1 कायरन पोलार्ड वेस्टइंडीज 14,803
2 जोस बटलर इंग्लैंड 14,780
3 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 14,562
4 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 14,449
5 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 14,284

यह भी पढ़ें- नीदरलैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कमान, अब इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें जोस बटलर पर होंगी, जो अपने अगले मुकाबले में कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़कर T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

Jos buttler most runs in t20 cricket kieron pollard record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 02:30 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.