Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा समेत भारतीय पदक विजेताओं को PM मोदी ने दी बधाई, बोले- सिर्फ मेडल नहीं…

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा, तेजस्विन शंकर और अन्य एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी और खिलाड़ियो की सराहना की है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 01, 2026 | 11:26 AM

भारतीय खिलाड़ी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Praises Indian Medal Winners CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को भारत ने छह पदक अपने नाम किए, जिसके बाद देश के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी जमकर सराहना की है।

नीरज चोपड़ा को दी बधाई

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में शानदार रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन, संयम और जज्बे का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धियां हर भारतीय को गर्व महसूस कराती हैं। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’

An outstanding Silver for Neeraj Chopra in the Men’s Javelin event at Glasgow! He has once again demonstrated remarkable consistency, composure and spirit. His successes make every Indian proud. My best wishes to him for the endeavours ahead. #CWG2026@Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/5sJjjCQg4W — Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026: आज भारत के लिए सबसे बड़ा दिन, 10 मुक्केबाज खेलेंगे गोल्ड मुकाबला; जानिए 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, नरेंदर, सचिन और लवलीना ने फाइनल में बनाई जगह

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा नया कीर्तिमान; गोल्ड से चूके

यशवीर की भी की तारीफ

युवा खिलाड़ी ने 85.41 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले का स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जीता। यशवीर सिंह की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यशवीर सिंह को बधाई। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो उनके समर्पण और मेहनत को दर्शाता है। उनकी ये सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’

Congratulations to Yash Vir Singh for winning the Bronze in the Men’s Javelin event! He produced an impressive throw, reflecting his zeal and dedication. His achievement will inspire many young athletes. All the best to him for the endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/nMq59WERgs — Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026

यामिनी मौर्य को भी दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने जूडो में 57 किलोग्राम वर्ग का रजत पदक जीतने वाली यामिनी मौर्य को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘यामिनी मौर्य ने शानदार खेल दिखाते हुए जूडो में रजत पदक जीता। उनका प्रदर्शन इस खेल के प्रति उनके जुनून को दिखाता है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में कई युवाओं को जूडो की ओर आकर्षित करेगी।’

साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टार जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे को भी ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने अस्मिता के इस शानदार और प्रेरणादायक जीत की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है।

A golden performance indeed! Proud of Asmita Dey for winning a Gold in the Judo Women’s 48KG Final! This performance will always be remembered and will contribute towards Judo becoming even more popular. Best wishes for her endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/7quBu2GXcD — Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026

तेजस्विन शंकर का भी बढ़ाया हौसला

इसके अलावा पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले तेजस्विन शंकर की भी प्रधानमंत्री ने जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वो आगे भी इसी तरह देश का गौरव बढ़ाते रहें।’

Indian athletes continue to create history and make our nation proud! Tejaswin Shankar wins a Bronze in the Men’s Decathlon event at the Glasgow CWG. He delivered an exceptional all-round performance across 10 events. Congrats to him. May he continue to shine. My best wishes.… pic.twitter.com/nUnRVxQbAy — Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026

भारतीय एथलीटों का दमदार प्रदर्शन जारी

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीटों ने अब तक शानदार खेल दिखाते हुए कुल 23 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं, जिसकी बदौलत भारत मेडल रैंकिंग में 10वें स्थान पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, नरेंदर, सचिन और लवलीना ने फाइनल में बनाई जगह

भारत के लिए सबसे बड़ी कामयाबी जूडो खेल में आई, जहां अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने इतिहास में पहली बार देश को दो गोल्ड मेडल दिलाए। राहत की बात ये है कि भारत के 10 बॉक्सर अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में भारत के पदकों की गिनती और तेजी से बढ़ने वाली है।

Commonwealth games 2026 pm modi congratulates neeraj chopra indian winners

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 10:37 AM

Topics:  

  • Commonwealth Games
  • Neeraj Chopra
  • PM Narendera Modi
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.