कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के खाते में अब तक 23 मेडल, जानिए किस खेल ने दिलाए सबसे ज्यादा पदक?
CWG 2026 India Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 23 मेडल जीत चुका है। जानिए किस खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक अपने नाम किए हैं।
- Written By: सृष्टि मौर्य
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका (सोर्स- AI इमेज)
Commonwealth Games 2026 India Medal Tally: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब तक भारत ने कुल 23 पदक अपने नाम कर लिए हैं। इनमें 5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के दम पर भारत पदक तालिका में लगातार अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए है।
इस बार भारत के 122 खिलाड़ी आठ मुख्य खेलों और पांच पैरा स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, जूडो, भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई यादगार उपलब्धियां हासिल की हैं।
जूडो और जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। नीरज ने 85.83 मीटर का अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। वहीं युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत को एक और सफलता दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026: आज भारत के लिए सबसे बड़ा दिन, 10 मुक्केबाज खेलेंगे गोल्ड मुकाबला; जानिए 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल
Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा समेत भारतीय पदक विजेताओं को PM मोदी ने दी बधाई, बोले- सिर्फ मेडल नहीं…
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, नरेंदर, सचिन और लवलीना ने फाइनल में बनाई जगह
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक
जूडो में भी भारत ने इतिहास रचा। अस्मिता डे ने महिलाओं के वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत को जूडो का पहला गोल्ड दिलाया। इसके अलावा हर्ष सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं यामिनी मौर्य ने रजत पदक अपने नाम किया।
CWG 2026: खेल के हिसाब से भारत के मेडलों की लिस्ट-
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|
| एथलेटिक्स | 0 | 4 | 3 | 7 |
| पैरा एथलेटिक्स | 2 | 1 | 1 | 4 |
| जूडो | 2 | 1 | 0 | 3 |
| वेटलिफ्टिंग | 1 | 6 | 1 | 8 |
| पैरा पावरलिफ्टिंग | 0 | 0 | 1 | 1 |
| कुल | 5 | 12 | 6 | 23 |
भारतीय खिलाड़ियों का हालही प्रदर्शन
तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में देश को पहला ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। पैरा-एथलेटिक्स की 100 मीटर रेस में दिलीप महादु ने गोल्ड और मोहम्मद बासिल ने सिल्वर जीता। वहीं, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर और वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि सीमा कालीरामना ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारतीय मुक्केबाजों का रिंग में जबरदस्त दबदबा रहा। लवलीना बोरगोहेन और सचिन सिवाच समेत भारत के 10 बॉक्सर फाइनल में पहुंच चुके हैं। इन सभी खिलाड़ियों से आज देश को कई गोल्ड मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 टाप 10 मेडल टैली-
| रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 55 | 30 | 43 | 128 |
| 2 | इंग्लैंड | 17 | 34 | 29 | 80 |
| 3 | कनाडा | 17 | 15 | 21 | 53 |
| 4 | स्कॉटलैंड | 10 | 8 | 16 | 34 |
| 5 | नाइजीरिया | 9 | 6 | 3 | 18 |
| 6 | न्यूज़ीलैंड | 7 | 10 | 8 | 25 |
| 7 | दक्षिण अफ्रीका | 7 | 9 | 9 | 25 |
| 8 | मलेशिया | 7 | 3 | 3 | 13 |
| 9 | वेल्स | 6 | 6 | 12 | 24 |
| 10 | भारत | 5 | 12 | 6 | 23 |
यह भी पढ़ें- CWG 2026: आज भारत के लिए सबसे बड़ा दिन, 10 मुक्केबाज खेलेंगे गोल्ड मुकाबला; जानिए 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल
क्या भारत इस लिस्ट में बढ़त बना पाएगा?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अभी कई मुकाबले बाकी हैं और भारतीय खिलाड़ियों के पास पदकों की संख्या बढ़ाने का शानदार मौका है। खेल प्रेमियों की नजर अब मुक्केबाजी, एथलेटिक्स और अन्य स्पर्धाओं पर टिकी हुई है, जहां भारत के कई खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने की दौड़ में बने हुए हैं।
