Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CWG 2026: आज भारत के लिए सबसे बड़ा दिन, 10 मुक्केबाज खेलेंगे गोल्ड मुकाबला; जानिए 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल

CWG August 1 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद खास है। आज लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच समेत 10 मुक्केबाज स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे। जानिए 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 01, 2026 | 11:22 AM

भारतीय धावक गुलवीर सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Commonwealth Games 2026 August 1 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार, 1 अगस्त को भारत के लिए सबसे अहम दिन माना जा रहा है, क्योंकि देश के 10 मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से रिंग में उतरेंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी। इन सभी मैचों का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर उपलब्ध है।

भारत का अब तक का बाॅक्सिंग प्रदर्शन

भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री का सामना करेंगी। वहीं महिला वर्ग में साक्षी चौधरी 51 किग्रा, प्रीति पवार 54 किग्रा, जैसमीन लांबोरिया 57 किग्रा, प्रिया घंघास 60 किग्रा और अरुंधति चौधरी 70 किग्रा भी स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।

पुरुष वर्ग में जादुमणि सिंह 55 किग्रा, सचिन सिवाच 60 किग्रा, अंकुश पंघाल 80 किग्रा और नरेंद्र बरवाल +90 किग्रा भी फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। भारत के इन सभी मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा समेत भारतीय पदक विजेताओं को PM मोदी ने दी बधाई, बोले- सिर्फ मेडल नहीं…

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, नरेंदर, सचिन और लवलीना ने फाइनल में बनाई जगह

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा नया कीर्तिमान; गोल्ड से चूके

अन्य खेलों में भी आ सकता है मेडल

एथलेटिक्स में भारत की उम्मीदें गुलवीर सिंह पर रहेंगी, जो पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वो 10,000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीत चुके हैं। वहीं पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा के फाइनल में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु थिरुमरण उतरेंगे, जबकि पोल वॉल्ट के फाइनल में देव मीणा और कुलदीप कुमार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा समेत भारतीय पदक विजेताओं को पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- देश को…

जूडो खिलाड़ियों पर होगी नजर

जूडो में भी भारत का अभियान जारी रहेगा। शुक्रवार को अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने देश को इस खेल में पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रचा था। शनिवार को उन्नति शर्मा महिला 63 किग्रा, करणजीत सिंह मान पुरुष 90 किग्रा, हर्ष तोकस पुरुष 81 किग्रा और इनुंगानबी तकेल्लामबम महिला 70 किग्रा पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। अगर ये खिलाड़ी आज जीतते हैं, तो उनके सेमी-फाइनल और मेडल मैच आज रात 8:30 बजे से शुरू हो जाएंगे।

CWG 2026 अगस्त 1 का बॉक्सिंग शेड्यूल-

समय भारतीय मुक्केबाज़ प्रतिद्वंद्वी वर्ग
दोपहर 3:30 बजे प्रीति पवार स्कारलेट डेलगाडो (कनाडा) महिला 54 किग्रा फाइनल
दोपहर 3:45 बजे जैस्मीन लेम्बोरिया मिकाएला वॉल्श (नॉर्दर्न आयरलैंड) महिला 57 किग्रा फाइनल
शाम 4:15 बजे जादुमनी सिंह जाई डिक्सन (ऑस्ट्रेलिया) पुरुष 55 किग्रा फाइनल
रात 9:00 बजे साक्षी चौधरी रूबी व्हाइट (इंग्लैंड) महिला 51 किग्रा फाइनल
रात 9:15 बजे प्रिया घंघास मैरी-बथौल (कनाडा) महिला 60 किग्रा फाइनल
रात 9:30 बजे अरुंधति चौधरी चैंटेल रीड (इंग्लैंड) महिला 70 किग्रा फाइनल
रात 10:15 बजे लवलीना बोरगोहाईं एमा-सू ग्रीनट्री (ऑस्ट्रेलिया) महिला 75 किग्रा फाइनल
रात 10:45 बजे सचिन सिवाच ट्राईअगेन न्देवेलो (नामीबिया) पुरुष 60 किग्रा फाइनल
रात 11:15 बजे अंकुश पांघल डिमेजी शिट्टू (इंग्लैंड) पुरुष 80 किग्रा फाइनल
रात 11:45 बजे नरेंद्र बेरवाल डामर थॉमस (इंग्लैंड) पुरुष +90 किग्रा फाइनल

CWG 2026 1 अगस्त का एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स शेड्यूल –

समय भारतीय खिलाड़ी स्पर्धा
दोपहर 2:35 बजे शुभम जुयाल, सोमन राणा पुरुष शॉट पुट F57 फाइनल
दोपहर 2:40 बजे प्रवीण चित्रवेल, सेल्वा प्रभु थिरुमारन पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल
दोपहर 2:50 बजे रमेश शनमुगम पुरुष 1500 मीटर T54 फाइनल
दोपहर 3:00 बजे प्रियंका गोस्वामी, रवीना महिला 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल
रात 11:35 बजे देव मीना, कुलदीप कुमार पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल
रात 12:15 बजे (2 अगस्त) गुलवीर सिंह पुरुष 5000 मीटर फाइनल
रात 1:50 बजे (2 अगस्त) भारतीय टीम मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले फाइनल

CWG 2026 1 अगस्त का जूडो शेड्यूल –

समय भारतीय खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी स्पर्धा
दोपहर 3:30 बजे से उन्नति शर्मा लामुलेला (इस्वातिनी) महिला 63 किग्रा
दोपहर 3:30 बजे से करनजीत सिंह मान इलियट कॉनोली (न्यूजीलैंड) पुरुष 90 किग्रा
दोपहर 3:30 बजे से हर्ष तोकस ओडिसीस (साइप्रस) पुरुष 81 किग्रा क्वार्टर फाइनल
दोपहर 3:30 बजे से इनुंगानबी ताखेलमबम — महिला 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल

CWG 2026 1 अगस्त का ट्रैक साइक्लिंग शेड्यूल –

समय भारतीय खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी स्पर्धा
दोपहर 2:30 बजे डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह — पुरुष स्प्रिंट क्वालिफिकेशन (ट्रैक साइकिलिंग)
दोपहर 3:50 बजे नवनीत सिंह, दिनेश कुमार इंग्लैंड पुरुष पेयर्स (लॉन बॉल्स)
रात 10:20 बजे नयनमोनी सैकिया ब्रिजेट (दक्षिण अफ्रीका) महिला सिंगल्स (लॉन बॉल्स)

Cwg 2026 india schedule august 1 boxing finals gold matches

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 11:17 AM

Topics:  

  • Athlete
  • Commonwealth Games
  • Para Athletics
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.