जो रूट के तूफान में उड़ा एलिस्टर कुक का महारिकॉर्ड, एक पारी में बनाए कई कीर्तिमान
जो रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 12473 रन हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 83 रन बनाते ही एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया। रूट ने 147 टेस्ट मुकाबलों में यह मुकाम हासिल किया। जबकि कुक ने 161 मैच में 12472 रन बनाए थे।
- Written By: मृणाल पाठक
जो रूट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा और इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, जो रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 12473 रन हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 83 रन बनाते ही एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया। रूट ने 147 टेस्ट मुकाबलों में यह मुकाम हासिल किया। जबकि कुक ने 161 मैच में 12472 रन बनाए थे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 15921 रन – सचिन तेंदुलकर (भारत)
- 13378 रन – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
- 13289 रन – जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका)
- 13288 रन – राहुल द्रविड़ (भारत)
- 12473 रन – जो रूट (इंग्लैंड)
- 12472 रन – एलिस्टर कुक (इंग्लैंड)
पाकिस्तान के खिलाफ जड़ी सबसे ज्यादा फिफ्टी
इसके अलावा जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 17 अर्धशतक जड़े हैं। जबकि कुक ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 अर्धशतक लगाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह भी पढ़ें- जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ किया बड़ा कारनामा, शतक जड़कर ब्रायन लारा का तोड़ा रिकॉर्ड
रूट ने ब्रायन लारा समेत 4 दिग्गजों को छोड़ा पीछे
वहीं जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उन्होंने लारा समेत 4 दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। जो रूट शतक बनाने के मामले में लारा के अलावा सुनील गावस्कर, यूनुस खान और माहेला जयवर्धने से भी आगे निकल गए हैं। इन सभी दिग्गजों के नाम टेस्ट करियर में 34 शतक लगाए थे।
रूट ने की कामिंदु मेंडिस की बराबरी
जो रूट ने इस साल का यह 5वां शतक जड़ा। ऐसा करके उन्होंने श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस की बराबरी कर ली है। मेंडिस ने भी इस साल 5 शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं जो रूट इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1100 रन बना लिए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में हजार रन बनाने के मामले में यह कारनामा पांचवीं बार किया है।
पाकिस्तान के खिलाफ जड़ी सबसे ज्यादा फिफ्टी
इसके अलावा जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 17 अर्धशतक जड़े हैं। जबकि कुक ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 अर्धशतक लगाए थे।
WTC में 5 हजार बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज
जो रूट ने पाकिस्तान दौरे पर कई रिकॉर्ड बनाए। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 27 रन पूरा करते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 5000 रन पूरा करने वाला दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।
