WTC में जो रूट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Joe Root Creates History in WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जो रूट ने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट ने यह कारनामा ओवल की दूसरी पारी में किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)
Joe Root Completed 6000 Runs In WTC: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान जो रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रूट ने अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 6000 रन पूरा करके इतिहास रच दिया। वो इस आंकड़े पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बने।
जो रूट ने यह उपलब्धि अपने 69वें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच में किया। पहली पारी में 29 रन पर आउट हुए रूट को WTC में 6000 रन पूरे करने के लिए दूसरी पारी में 25 रनों की जरूरत थी और उन्होंने यह उपलब्धि 40वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाकर हासिल कर लिया। रूट उस समय 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | औसत | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|
| जो रूट | इंग्लैंड | 69* | 6003* | 52.61 | 262 |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 55 | 4278 | 49.74 | 211 |
| मार्नस लाबुशेन | ऑस्ट्रेलिया | 53 | 4225 | 48.01 | 215 |
| बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 57 | 3616 | 37.66 | 176 |
| ट्रेविस हेड | ऑस्ट्रेलिया | 52 | 3300 | 40.24 | 175 |
| उस्मान ख्वाजा | ऑस्ट्रेलिया | 43 | 3288 | 45.04 | 232 |
| जैक क्रॉली | इंग्लैंड | 52* | 3041 | 32.77 | 267 |
| बाबर आज़म | पाकिस्तान | 36 | 2998 | 48.35 | 196 |
| ओली पोप | इंग्लैंड | 51* | 2868 | 32.96 | 196 |
| केन विलियमसन | न्यूज़ीलैंड | 28 | 2822 | 61.34 | 251 |
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक रूट ने भारतीय टीम के खिलाफ 1882* रन बनाए हैं। दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज ओली पोप की अगुवाई वाली टीम के लिए चल रहे मैच की दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम इस सीरीज को 3-1 से जीतने में कामयाब रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
यह भी पढ़ें: 1, 2 नहीं… 9 बल्लेबाजों ने एकसाथ किया ये कारनामा, 141 साल में पहली बार हुआ ऐसा
WTC में रूट का रिकॉर्ड
| विरोधी टीम | मैच | रन | औसत | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | शतक / अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| भारत | 19 | 1885* | 60.64 | 218 | 8 / 3 |
| ऑस्ट्रेलिया | 15 | 1059 | 37.82 | 118* | 1 / 9 |
| श्रीलंका | 5 | 801 | 89.00 | 228 | 4 / 1 |
| वेस्टइंडीज | 8 | 710 | 54.61 | 153 | 3 / 3 |
| न्यूज़ीलैंड | 6 | 614 | 68.22 | 176 | 3 / 2 |
| पाकिस्तान | 9 | 571 | 43.92 | 262 | 1 / 1 |
| दक्षिण अफ्रीका | 7 | 363 | 33.00 | 61 | 0 / 3 |
| कुल | 69 | 6003* | 52.59 | 262 | 20 / 22 |
भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर 20 टेस्ट मैचों में रूट ने नौ शतक बनाए हैं। दुनिया का कोई भी अन्य बल्लेबाज घरेलू मैदान पर एक टीम के खिलाफ नौ टेस्ट शतक नहीं लगा पाया है। रूट के बाद दूसरे नंबर पर डॉन ब्रैडमैन हैं। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घर में 8 शतक बनाए थे।
घरेलू टेस्ट मैचों में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक
| खिलाड़ी | देश | शतक | विरोधी टीम | स्थान (घरेलू) |
|---|---|---|---|---|
| जो रूट | इंग्लैंड | 9 | भारत | इंग्लैंड |
| डॉन ब्रैडमैन | ऑस्ट्रेलिया | 8 | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 7 | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 7 | भारत | ऑस्ट्रेलिया |
अगर रूट ओवल टेस्ट में भी शतक जड़ देते हैं, तो वह घरेलू मैदान पर 24 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक वह रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और महेला जयवर्धने की बराबरी पर हैं। इस खिलाड़ियों के नाम घरेलू मैदान में 23 टेस्ट शतक है। रूट की नजरें अब इनके रिकॉर्ड पर भी होगी।
