जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति मंधाना को छोड़ा पीछे; इस मामले में मिताली राज की बराबरी की
Jemimah Rodrigues: जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम को जीत दिला दी। इस पारी के साथ वो श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Jemimah Rodrigues Makes History: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम को आसान जीत दिला दी। इस पारी के सहारे जेमिमा श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाली संयुक्त रूप से पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।
जेमिमा रोड्रिग्स ने इस मामले में भारत की पूर्व कप्तान एवं दिग्गज मिताली राज की बराबरी कर ली है। मिताली राज ने भी टी20आई में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ 14 पारियों में 4 अर्धशतक लगाया था। वहीं अब जेमिमा ने भी 14 पारियों में 4 अर्धशतक के साथ इस सूची में टॉप पर पहुंच गई हैं।
IND बनाम SL (WT20I) में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
- 4 – जेमिमा रोड्रिग्स (14 पारियां)*
- 4 – मिताली राज (14 पारियां)
- 3 – स्मृति मंधाना (21 पारियां)
- 2 – हरमनप्रीत कौर (20 पारियां)
श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ जेमिमा और मिताली ने 14-14 पारियों में 4-4 अर्धशतक लगाए। वहीं भारतीय टीम की उपकप्तान 21 पारियों में तीन 50 से ज़्यादा के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर हैं और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 पारियों में दो 50 से ज़्यादा के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, T20Is में ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी
स्मृति मंधाना ने टी20आई में पूरे किए 4000 रन
श्रीलंका के विरुद्ध एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले के दौरान स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। इसी पारी के साथ वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरा करने में कामयाब रही। स्मृति मंधाना 154 टी20 मुकाबलों की 148 पारियों में 29.90 की औसत के साथ 4,007 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं।
मुकाबले का हाल
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 121 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से विश्मी गुणरत्ने ने 43 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा, हसिनी परेरा ने 20 रन बनाए। हर्षिता माधवी ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में भारतीय टीम ने मुकाबले को महज 15वें ओवर में ही जीत लिया। जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली।
