WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा डबल झटका, पहले मिली हार और अब BCCI ने कप्तान पर लगाया जुर्माना
Jemimah Rodrigues: महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर जुर्माना लगाया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Jemimah Rodrigues fined for Slow Over Rate: महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जेमिमा पर धीमे ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
महिला प्रीमियर लीग की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह जुर्माना लीग के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिनिमम ओवर-रेट से जुड़े नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है। लीग ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा सीजन में यह जेमिमा रोड्रिग्स का पहला ओवर-रेट अपराध था।
दिल्ली की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर
हार और जुर्माने का असर दिल्ली कैपिटल्स के पूरे अभियान पर साफ दिखाई दे रहा है। टीम 7 मैचों में छह अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। नेट रन रेट -0.164 हो गया है। इससे प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी राह कठिन हो गई है। प्लेऑफ की संभावना को बनाए रखने के लिए दिल्ली को 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी लीग मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
सोफी डिवाइन ने दिल्ली के उम्मीदों पर फेरा पानी
गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन स्नेह राणा और युवा बल्लेबाज निकी प्रसाद ने शानदार संघर्ष दिखाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने दिल्ली को मुकाबले में वापस ला दिया। राणा ने 15 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि प्रसाद ने सिर्फ 24 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, आखिरी ओवर में गुजरात की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने बेहतरीन संयम दिखाया और सिर्फ नौ रन देकर दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने दिल्ली के खिलाफ इस सीजन का डबल भी पूरा कर लिया।
यह भी पढ़ें: WPL 2026 में यूपी वारियर्स को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर हुई बाहर; टीम ने रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 9 विकेट पर 174 रन बनाए थे। दिल्ली 8 विकेट पर 171 रन बना सकी और मैच 3 रन से हार गई। इस सीजन में कप्तानी करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
