जेडन सील्स ने तोड़ा डेल स्टेन का रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने
Jayden Seales Breaks Dale Steyn's Record: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने डेल स्टेन का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेडन सील्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Jayden Seales Breaks Dale Steyn’s Record: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
तरुबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में जेडन सील्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उनके इस प्रदर्शन के बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने 202 रनों से जीत हासिल की। यह रनों के लिहाज से भी वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी जीत थी।
सील्स ने तोड़ा स्टेन का रिकॉर्ड
वहीं सील्स ने स्टेन का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्टेन ने 27 नवंबर 2013 को गेकेबरहा में पाकिस्तान के खिलाफ नौ ओवरों में 39 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वनडे क्रिकेट के इतिहास में जेडन सील्स एक मैच में कम से कम 6 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट करने वाले केवल तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज थे। 9 जून 2012 को पल्लेकेले में खेले गए श्रीलंका-पाकिस्तान एकदिवसीय मैच के दौरान परेरा ने 10 ओवर फेंके और 44 रन देकर छह विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
IND Vs AFG: केएल राहुल के बाद कप्तान गिल ने जड़ा शतक, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
वनडे मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
| गेंदबाज | टीम | ओवर | मेडन | रन | विकेट | स्थल | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| जेडन सील्स | वेस्टइंडीज | 7.2 | 0 | 18 | 6 | तरुबा | 12 अगस्त 2025 |
| डेल स्टेन | दक्षिण अफ्रीका | 9 | 0 | 39 | 6 | गकेबेरहा | 27 नवम्बर 2013 |
| थीसर परेरा | श्रीलंका | 10 | 0 | 44 | 6 | पल्लेकेले | 9 जून 2012 |
| कार्ल रैकमैन | ऑस्ट्रेलिया | 8.2 | 2 | 16 | 5 | एडिलेड | 30 जनवरी 1984 |
| सौरव गांगुली | भारत | 10 | 3 | 16 | 5 | टोरंटो | 18 सितम्बर 1997 |
सील्स ने इन बल्लेबाजों को किया आउट
वनडे सीरीज के अंतिम मैच में सील्स ने सैम अयूब को आउट करके पहला विकेट लिया। सैम अयूब बिना कोई रन बनाए वापस लौट गए। सैम अयूब को शाई होप के हाथों कैप करवाकर पवेलियन भेजा। उसके बाद सील्स ने अब्दुल्ला शफीक को आउट करके दूसरा विकेट लिया। वो भी बिना खाता खोले जीरो पर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान को बोल्ड करके अपना तीसरा विकेट लिया। खास बात यह रही है कि रिजवान भी बिना खाता खोले चलते बने।
यह भी पढ़ें: जेडन सील्स ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बने
सील्स ने चौथे विकेट के रूप में बाबर आजम को चलता किया। बाबर आजम 9 रन बनाकर आउट हो गए। सील्स ने मैच के अपने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर नसीम शाह को आउट करके अपना पांचवा विकेट पूरा किया। नसीम को सील्स ने कैच एंड बोल्ड किया। मैच के अपने आठवें ओवर की पहली गेंद पर सील्स ने हसन अली को तीन गेंदों पर शून्य पर आउट कर दिया।
