-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- West Indies Defeated Pakistan In Odi Series After 1991 2
वेस्टइंडीज ने दिखाया दम! पाकिस्तान को दी वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार, बनाया एक अन्य रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
West Indies cricket team Created History: तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रन के बड़े अंतर से साथ हराया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने दो बड़े रिकॉर्ड बनाए।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs WI: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 202 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही कैरेबियाई टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। ये जीत वेस्टइंडीक के लिए स्पेशल थी। साल 1991 के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई वनडे सीरीज जीती है। वहीं, रनों के मामले में भी वेस्टइंडीज की ये जीत पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी है।
पाकिस्तान को वनडे में सबसे बड़े अंतर से हराया
इससे पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 2015 में क्राइस्टचर्च में 150 रन से हराया था। ओवरऑल वेस्टइंडीज की वनडे क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत है। कैरेबियन टीम ने 2011 में नीदरलैंड को 215 रन से हराकर वनडे की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 2010 में इस टीम ने कनाडा को 208 रन से हराकर अपनी दूसरी और 2014 में न्यूजीलैंड को 203 रन से हराकर तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
शाई होप ने लगाया शतक
वेस्टइंडीज को पाकिस्तान के खिलाफ 202 रन की ऐतिहासिक जीत दिलाने में कप्तान शाई होप और जायडेन सिल्स की अहम भूमिका रही। होप ने 94 गेंद पर 5 छक्के और 10 चौके लगाते हुए नाबाद 120 रन की पारी खेली। वनडे फॉर्मेट का यह उनका 18वां शतक था। वहीं जायडेन सिल्स ने सिर्फ 18 रन देकर 6 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
मैच पर नजर डालें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी थी। कप्तान शाई होप 67 गेंद पर 60 और रोस्टन चेज 26 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे थे। यहां मैच पर पाकिस्तान की पकड़ दिख रही थी। लेकिन, आखिरी 10 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 119 रन बनाए। होप ने जो आखिरी 27 गेंद पर 60 रन बनाए। वहीं, ग्रिव्स ने 24 गेंद पर 43 रन ठोके। इन दोनों की रनों की आतिशबाजी ने वेस्टइंडीज को 294 तक पहुंचा दिया।
सिल्स ने झटके 6 विकेट
295 का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तान तेज गेंदबाज जायडेन सिल्स के सामने पूरी तरह बिखर गई। सिल्स ने 7.2 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट लिए। सायम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, कप्तान रिजवान सभी को 23 रन के अंदर सिल्स ने पवेलियन भेज दिया। इनमें सिर्फ बाबर आजम थे, जिनका खाता खुला, वे 9 रन बनाकर आउट हुए। सिल्स ने नसीम शाह और हसन अली का विकेट भी लिया। 2 विकेट गुडाकेश मोती और एक विकेट रोस्टन चेज को मिला।
ये भी पढ़ें: संजीव गोयनका ने कहा- मुझे पागल कहने वालों को मिला जवाब
पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 30 रन सलमान अली आगा ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 23 और हसन नवाज ने 13 रन बनाए। बाकी 8 बल्लेबाजों में पांच का खाता नहीं खुला। लगातार हार से जूझ रही वेस्टइंडीज के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मिली यह सीरीज जीत संजीवनी की तरह है।
एजेंसी इनपुट के साथ
West indies defeated pakistan in odi series after 1991 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














