Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूथ वनडे में जेडन ड्रेपर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले बल्लेबाज बने

Jayden Draper Scores Century In Youth ODIs: जेडन ड्रेपर ने भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाफ शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। वो यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 24, 2025 | 06:44 PM

जेडन ड्रेपर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jayden Draper Scores 3rd Fastest Century In Youth ODIs: ऑस्ट्रेलिया अंडर- 19 और भारत अंडर-19 के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के 18 वर्षीय बल्लेबाज जेडन ड्रेपर ने इतिहास रच दिया। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

जेडन ड्रेपर ने भारत अंडर-19 के खिलाफ 65 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान ड्रेपर ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने 40वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही ड्रेपर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ड्रेपर 72 गेंदों पर 107 रन बनाकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए यूथ वनडे में सबसे तेज शतक

खिलाड़ी का नाम गेंदें (Balls) विरोधी टीम (Against) स्थल (Venue) तारीख (Date)
जेडन ड्रेपर (Jayden Draper) 65 भारत (India) ब्रिस्बेन (Brisbane) 24 सितंबर, 2025
हैरी डिक्सन (Harry Dixon) 104 इंग्लैंड (England) ब्रिस्बेन (Brisbane) 13 फरवरी, 2023
टीग वाइली (Teague Wyllie) 109 स्कॉटलैंड (Scotland) बास्सेटर (Basseterre) 19 जनवरी, 2022
ह्यू वेइबगेन (Hugh Weibgen) 109 इंग्लैंड (England) किम्बर्ले (Kimberley) 31 जनवरी, 2024
सैम कोंस्टास (Sam Konstas) 114 इंग्लैंड (England) बेकनहैम (Beckenham) 28 अगस्त, 2023
सैम कोंस्टास (Sam Konstas) 115 वेस्ट इंडीज (West Indies) किम्बर्ले (Kimberley) 2 फरवरी, 2024

विजडन के अनुसार ड्रेपर से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए यूथ वनडे मैचों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड हैरी डिक्सन के नाम था। डिक्सन को 13 फरवरी 2023 को ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन पूरे करने के लिए 104 गेंदों का सामना किया था। बुधवार को ड्रेपर द्वारा 65 गेंदों में बनाया गया शतक युवा वनडे में तीसरा सबसे तेज शतक है।

सम्बंधित ख़बरें

ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

IND vs PAK: दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

यह भी पढ़ें: भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के छुड़ाए छक्के, 51 रनों से जीतकर वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा

उनसे आगे केवल भारत के वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के कासिम अकरम हैं। जिन्होंने 65 से कम गेंदों में शतक लगाया है। युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड सूर्यवंशी के नाम है। 14 साल के इस भारतीय बल्लेबाज को 5 जुलाई 2025 को वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ़ 52 गेंदों में 100 रन पूरे किए थे।

यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

स्थान (Position) खिलाड़ी (Player) देश (Country) गेंदें (Balls) विपक्षी टीम (Opposition) स्थल (Venue) तारीख (Date)
1 वैभव सुर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भारत (India) 52 इंग्लैंड (England) वॉर्सेस्टर (Worcester) 5 जुलाई, 2025
2 कासिम अकराम (Qasim Akram) पाकिस्तान (Pakistan) 63 श्रीलंका (Sri Lanka) नॉर्थ साउंड (North Sound) 3 फरवरी, 2022
3 जेडन ड्रेपर (Jayden Draper) ऑस्ट्रेलिया (Australia) 65 भारत (India) ब्रिस्बेन (Brisbane) 24 सितंबर, 2025
4 राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa) भारत (India) 69 यूगांडा (Uganda) तारौबा (Tarouba) 22 जनवरी, 2022
5 ज्वेल एंड्रयू (Jewel Andrew) वेस्ट इंडीज (West Indies) 71 दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पोचेफस्ट्रूम (Potchefstroom) 19 जनवरी, 2024
6 ज़वाद अबरार (Zawad Abrar) बांग्लादेश (Bangladesh) 72 श्रीलंका (Sri Lanka) कोलंबो (Colombo) 28 अप्रैल, 2025
7 थॉमस र्यू (Thomas Rew) इंग्लैंड (England) 73 भारत (India) नॉर्थहैम्पटन (Northampton) 30 जून, 2025
8 ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारत (India) 82 नामीबिया (Namibia) फातुल्लाह (Fatullah) 6 फरवरी, 2016
9 हैरी ब्रूक (Harry Brook) इंग्लैंड (England) 84 बांग्लादेश (Bangladesh) क्वीनस्टाउन (Queenstown) 18 जनवरी, 2018
10 टेडी बिशप (Teddy Bishop) वेस्ट इंडीज (West Indies) 84 इंग्लैंड (England) बेकनहैम (Beckenham) 8 सितंबर, 2021

Jayden draper scores 3rd fastest century in world for youth odis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 06:06 PM

Topics:  

  • Australia
  • Australia Cricket Team
  • BCCI
  • Cricket
  • Indian Cricket Team
  • Vaibhav Suryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.