IPL 2026: मुंबई इंडियंस फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर आया फाइनल अपडेट
Jasprit Bumrah Fitness: मुंबई इंडियंस को राहत मिली है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जहां से टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)
Jasprit Bumrah Fitness Update IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर जो चिंता बनी हुई थी, वह अब काफी हद तक दूर हो गई है। लीग शुरू होने से ठीक पहले बुमराह टीम से जुड़ने के बजाय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जहां उनकी फिटनेस पर काम किया गया।
बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट ने बढ़ाया आत्मविश्वास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को किसी भी तरह की गंभीर चोट का खतरा नहीं है। वह पूरी तरह फिट हैं और सिर्फ अपनी फिटनेस को और बेहतर बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह जल्द ही मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ेंगे। संभावना जताई जा रही है कि 29 मार्च को होने वाले मुकाबले में वह मैदान पर उतरते नजर आ सकते हैं। बुमराह की वापसी से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। उनकी मौजूदगी गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत बनाती है और विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी करती है।
छठी ट्रॉफी पर मुंबई की नजर
मुंबई इंडियंस पहले ही पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है और अब टीम की नजर छठी ट्रॉफी पर टिकी हुई है। बुमराह ने हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि वह उसी लय को आईपीएल में भी बरकरार रखें। उनकी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी मुंबई के लिए मैच जिताने में अहम भूमिका निभा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले इन दो टीमों की बढ़ी टेंशन, इनके कप्तान ने पिछले 10 महीने में नहीं खेला एक भी T20 मैच
मजबूत स्क्वॉड से बढ़ी कप्तान की चिंता
मुंबई इंडियंस की टीम इस बार बेहद संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग इलेवन का चयन होगा। टीम में 15-16 ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस इस सीजन में खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है और बुमराह की फिटनेस ने टीम के हौसले को और मजबूत कर दिया है।
