ठीक है-ठीक है…बुमराह के बर्दाश्त से बाहर हुआ जयवर्धने का ‘ज्ञान’, जस्सी हुए कोच से परेशान! देखें VIDEO
मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह बाउंड्री पर हेड कोच महेला जयवर्धने के 'ज्ञान' को बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने कोच को अपने अंदाज में समझाया कि टेंशन न लें, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक
जसप्रीत बुमराह और महेला जयवर्धने (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर IPL 2025 के क्वालीफायर-2 में एंट्री कर ली है। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 20 रनों से शिकस्त दी। यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था, जिसमें लक्ष्य तक गुजरात नहीं पहुंच पाई। हालांकि, इस मुकाबले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जसप्रीत बुमराह को हेड कोच महेला जयवर्धने से इरिटेट होते देखा गया है।
मुंबई ने गुजरात के खिलाफ खेलते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 228 का स्कोर बनाया और GT 6 विकेट खोकर 220 रन ही बना सकी। एक समय GT हावी नजर आ रही थी, लेकिन MI के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ‘संकटमोचक’ बन गए।
बुमराह ने मुंबई को वाशिंगटन सुंदर का कीमती विकेट दिलाई, जिसके बाद GT मैच में पिछड़ने लगी। हालांकि, मैच के दौरान बुमराह बाउंड्री पर हेड कोच महेला जयवर्धने के ‘ज्ञान’ को बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कोच को अपने अंदाज में समझाया कि टेंशन न लें, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
pic.twitter.com/qzZegI5iII — Nihari Korma (@NihariVsKorma) May 31, 2025
दरअसल, 13वें ओवर के दौरान जब जसप्रीत बुमराह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तब कोच महेला जयवर्धने ने उन्हें कुछ निर्देश देने की कोशिश की। लेकिन ऐसा लगा कि बुमराह को कोच की बात रास नहीं आई। उन्होंने इशारों में ही जवाब दिया कि वो अपनी जिम्मेदारी अच्छे से जानते हैं। बुमराह ने एलिमिनेटर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन देकर एक अहम विकेट लिया।
जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात को आखिरी दो ओवर में 36 रन की जरूरत थी और दो बाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल तेवतिया और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में 24 रन की जरूरत थी और इस मैच में मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले ग्लीसन ने केवल तीन रन दिए और मुंबई 20 रन से मुकाबला जीत गई।
