-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah Says Family More Important Sparks Retirement Rumors
टीम इंडिया पर फूटने वाला है एक और बम…जसप्रीत बुमराह भी लेने वाले हैं संन्यास! बोले- परिवार ज्यादा जरूरी
- Written By: मृणाल पाठक
जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट, परिवार और कई चीजों पर बात की है। उनकी इसी बात से अब फैंस उनके संन्यास के कयास लगा रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 अपने अंतिम दौर में है। 3 जून को लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। लेकिन, इसके बाद भी भारतीय फैंस को रोमांच की कमी का एहसास नहीं होने वाला है, क्योंकि इस लीग के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। हालांकि, इस दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह के संन्यास की खबरें भी सुर्खियों में आ गई है।
भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। हालांकि, बीसीसीआई की पहली पसंद जसप्रीत बुमराह थे, लेकिन उनके फिटनेस की वजह से वह रेस से बाहर हो गए और गिल को कप्तान घोषित कर दिया गया।
जिसके बाद अब जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट, परिवार और कई चीजों पर बात की है। उनकी इसी बात से अब फैंस उनके संन्यास के कयास लगा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
क्लार्क के पॉडकास्ट बियॉन्ड 23 पर बात करते हुए बुमराह ने कहा कि उनका परिवार उनके करियर से ज्यादा महत्वपूर्ण है। जसप्रीत बुमराह ने कहा, “मेरे लिए परिवार मेरे करियर से ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि आप जानते हैं कि यह स्थिर है। दो चीजें हैं जिन्हें मैं गंभीरता से लेता हूं। एक मेरा परिवार और एक मेरा खेल, लेकिन परिवार पहले आता है।”
वह आगे कहते हैं, “मुझे प्राथमिकताएं तय करनी होंगी और मैं प्राथमिकताएं तय करता हूं क्योंकि मैं हर समय क्रिकेटर नहीं रहूंगा। परिवार के लिए मैं क्रिकेटर नहीं हूं। मैं एक इंसान हूं और आप जानते हैं कि एक युवा पिता होने के नाते अपने बेटे को देखकर क्या महसूस होता है। उसने गेंद उठाना और गेंद से खेलना शुरू कर दिया, जो इस समय उचित नहीं है।”
इसके अलावा अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए बुमराह ने कहा, “जाहिर है, किसी भी व्यक्ति के लिए इतने लंबे समय तक सब कुछ खेलते रहना मुश्किल है। मैं कुछ समय से ऐसा कर रहा हूं, लेकिन आखिरकार आपको यह समझना होगा कि आपका शरीर किस दिशा में जा रहा है, कौन सा टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है।”
उन्होंने कहा, “आपको अपने शरीर का उपयोग करने के तरीके के बारे में थोड़ा चयनात्मक और स्मार्ट होना चाहिए। एक क्रिकेटर के रूप में मैं कभी भी कुछ नहीं छोड़ना चाहता और हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहता हूं। लेकिन मैं लक्ष्य निर्धारित नहीं करता या संख्या नहीं देखता। जब भी मैंने ऐसा (लक्ष्य निर्धारित) किया तो मैं उन्हें हासिल नहीं कर सका।”
जानकारी के लिए बता दें कि अगर जसप्रीत बुमराह संन्यास लेते हैं तो टीम इंडिया के लिए ये किसीबम फूटने से कम नहीं होगा। क्योंकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया है।
Jasprit bumrah says family more important sparks retirement rumors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














