अफगानिस्तान में भी गूंजा ‘बॉर्डर 2’ का नाम, राशिद खान के वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

Rashid Khan Instagram Reel: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज अब अफगानिस्तान तक पहुंच गया है। अफगान कप्तान राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के म्यूजिक के साथ वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो गया।
Rashid Khan Border 2 Bollywood Cricket Trend Varun Dhawan
राशिद खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashid Khan Border 2: देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका जादू अफगानिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। अफगानिस्तान के T20I कप्तान और स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो ने साफ कर दिया कि ‘बॉर्डर 2’ को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर भी जबरदस्त उत्साह है।

राशिद खान ने यह वीडियो अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज 2026 सीरीज के दौरान अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो में राशिद दुबई की सड़कों पर कोयले की आग पर भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो के बैकग्राउंड में ‘बॉर्डर 2’ का म्यूजिक बजता हुआ सुनाई देता है। कैप्शन में राशिद ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं अगर मैं यह पोस्ट करता हूं तो क्या होता है।”

वरुण धवन और अहान शेट्टी ने किया रिएक्ट

राशिद खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स का भी जबरदस्त रिएक्शन मिला। फिल्म के लीड स्टार वरुण धवन और अहान शेट्टी ने इस पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार जताया। अहान शेट्टी ने लिखा कि बहुत सारा प्यार भाई, जबकि वरुण धवन ने सिंपल लेकिन एक्साइटेड अंदाज में कमेंट किया कि हां भाई। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ये हुई ना बात।

बॉर्डर 2 का वायरल ट्रेंड

राशिद खान अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के इस वायरल ट्रेंड को फॉलो किया हो। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं। केएल राहुल का इस ट्रेंड से जुड़ना खास रहा, क्योंकि उनके साले अहान शेट्टी इस फिल्म के लीड एक्टर्स में से एक हैं। गौरतलब है कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

कब रिलीज होगा बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 में सनी देओल एक बार फिर दमदार अंदाज़ में नजर आएंगे। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, यानी गणतंत्र दिवस से ठीक पहले। फिल्म की एडवांस बुकिंग और सोशल मीडिया बज को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com