के रंग में रंगे हुए, तिरंगे से अपने चेहरे सजाए हुए और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आ रहे थे। मैच के दिन भी वीसीए सिविल लाइंस में टिकटों की रिडेम्पशन के लिए लंबी लाइन लगी थी। हालांकि, वर्धा, यवतमाल, और चंद्रपुर जैसे शहरों से आए कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने सुझाव दिया कि वीसीए जामठा में भी एक काउंटर होना चाहिए था, ताकि बाहर से आए फैंस को आसानी हो। स्ट्रीट वेंडर्स भारतीय टीम के रंग में रंगी टी-शर्ट (200 रुपए), तिरंगा (150 रुपए) और बिगुल (50 रुपए) बेच रहे थे।