Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलज सक्सेना ने तोड़ा केरल से नाता, अब पृथ्वी शॉ के साथ खेलेंगे घरेलू क्रिकेट

Jalaj Saxena joins Maharashtra: अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने केरल से नाता तोड़कर रणजी ट्रॉफी 2025-26 से पहले महाराष्ट्र का रुख किया है, जहां वे पृथ्वी शॉ के साथ खेलेंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 13, 2025 | 04:02 PM

जलज सक्सेना (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalaj Saxena joins Maharashtra: दलीप ट्रॉफी से बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। दलीप ट्रॉफी के बाद ईरानी ट्रॉफी खेला जाएगा। उसके बाद रणजी ट्रॉफी 205-26 सीजन की शुरुआत होगी। उससे पहले कई खिलाड़ी अपने टीम को छोड़कर दूसरे राज्य की टीम के साथ शामिल हो गए हैं। इस कड़ी में जलज सक्सेना का भी नाम जुड़ गया है।

भारत के अनुभवी घरेलू क्रिकेटर जलज सक्सेना ने अपनी रणजी टीम केरल ने नाता तोड़ लिया है। वो अब इस सीजन से महाराष्ट्र के लिए खेलते दिखेंगे। सक्सेना यह फैसला रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले लिया है। वहीं सक्सेना को शामिल करने के बाद महाराष्ट्र की टीम अब बैलेंस दिख रही है।

केरल से हुए अलग

जलज सक्सेना ने 2016 में मध्य प्रदेश से केरल का रुख किया था और तब से पिछले नौ सत्रों तक केरल की टीम के अहम स्तंभ बने रहे। उन्होंने केरल के लिए बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और टीम को कई बार जीत की राह दिखाई। उनकी निरंतरता, अनुभव और ऑलराउंड कौशल ने उन्हें घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बना दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

पुण्यतिथि विशेष: भारतीय क्रिकेट का वो योद्धा, जिसने सलामी बल्लेबाजी मे रचा इतिहास; सिर्फ एक मैच में बना कप्तान

T20 World Cup 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, 3 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को मिलेगा घर जैसा माहौल

भारत सरकार का धन्यवाद…रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर कही ये बात; देश को जिताने की कोशिश जारी रहेगी

T20 World Cup के बाद अब IPL से भी बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH के कप्तान का बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र में एक नई शुरुआत

अब 38 वर्षीय सक्सेना एक नए राज्य की ओर से रणजी ट्रॉफी में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह निर्णय ऐसे समय पर आया है जब महाराष्ट्र क्रिकेट संघ अपनी टीम को मजबूत करने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहा है। एक सूत्र ने पुष्टि की है कि जलज सक्सेना महाराष्ट्र से जुड़ने वाले इस सत्र के दूसरे बड़े खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी मुंबई को छोड़ महाराष्ट्र से जुड़ चुके हैं। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी महाराष्ट्र की रणजी ट्रॉफी में संभावनाओं को काफी हद तक मजबूत कर सकती है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मुकाबले से पहले बल्लेबाजी कोच का बड़ा खुलासा, कहा- BCCI ने जैसे ही…

ऐसा रहा है जलज सक्सेना का करियर

जलज सक्सेना ने दिसंबर 2005 में मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने अपने करीब दो दशक लंबे करियर में भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक अनोखी छाप छोड़ी है। जलज सक्सेना ने अपने लगभग दो दशक लंबे करियर में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 150 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7,060 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 33.77 का रहा है और इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 34 अर्धशतक जमाए हैं।

एक शानदार ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने गेंद से भी उतनी ही प्रभावशाली भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 484 विकेट झटके हैं, जिसमें 34 बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 109 लिस्ट ए और 73 टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिससे उनका अनुभव सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी खासा रहा है।

Jalaj saxena part ways with kerala joins maharashtra for upcoming season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 03:53 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Domestic Cricket
  • Kerala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.