CSK vs RR: गेम चेंजर बनने आए थे सरफराज खान, जडेजा ने पहली ही गेंद पर कर दिया काम-तमाम, चेन्नई के उड़े होश
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रविंद्र जडेजा ने आते ही कमाल कर दिया। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे सरफराज खान को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रवींद्र जडेजा और सरफराज खान (फोटो- सोशल मीडिया)
RR vs CSK IPL 2026: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। आईपीएल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में उतरते ही तहलका मचा दिया। ऑक्शन से पहले संजू सैमसन के बदले हुए इस बड़े ट्रेड का असर आज साफ तौर पर मैदान पर देखने को मिला, जिसने चेन्नई की टीम को मुश्किल में डाल दिया।
दूसरी गेंद पर सरफराज का विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान जब जडेजा गेंदबाजी करने आए, तब क्रीज पर सरफराज खान अच्छी लय में नजर आ रहे थे। वह 17 रन बनाकर संभलकर खेल रहे थे, लेकिन जडेजा ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए स्पैल की दूसरी ही गेंद पर उन्हें फंसा लिया। गेंद तेजी से अंदर आई और सरफराज उसे समझ नहीं पाए। अंपायर ने बिना देरी किए उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। इस विकेट के साथ ही राजस्थान के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
A special return in Pink for Ravindra Jadeja 🩷 🎥 Two quick wickets in his very first over back for the Royals 🔥 Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals | @imjadeja pic.twitter.com/leq4EyMRha — IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
एक ही ओवर में दुबे भी आउट
जडेजा का शानदार प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। उसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चेन्नई के खतरनाक बल्लेबाज शिवम दुबे को भी पवेलियन भेज दिया। दुबे 6 रन बनाकर क्रीज पर टिकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जडेजा की चालाक गेंदबाजी के सामने वह भी टिक नहीं सके। एक ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर जडेजा ने चेन्नई के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह झकझोर दिया।
चेन्नई पर भारी पड़ा जडेजा का स्पैल
एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में पहले ही दबाव में दिख रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जडेजा का यह स्पैल किसी झटके से कम नहीं था। उनके लगातार विकेटों ने टीम की पारी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया और मैच का रुख राजस्थान की ओर मोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: पावरप्ले के राजा बने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज, 6 ओवर के अंदर निकाल दी CSK की हवा, 4 बल्लेबाज हुए आउट
इस सीजन में हुआ रवींद्र जडेजा का ट्रेड अब राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा फायदा साबित होता दिख रहा है। जिस खिलाड़ी को चेन्नई अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती थी, वही आज उनके खिलाफ सबसे बड़ा खतरा बन गया। बरसापारा की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर भी जडेजा ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से यह साबित कर दिया कि अनुभव और कौशल के आगे परिस्थितियां ज्यादा मायने नहीं रखतीं। उनके इस प्रदर्शन ने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है।
