‘ये तो बाबर आजम वाली बात है…,’ IShowSpeed ने विराट की जमकर की तारीफ, तो पाक स्टार को किया जमकर ट्रोल- VIDEO
Virat Kohli Fan: एक वायरल क्रिकेट क्लिप में IShowSpeed ने विराट कोहली की तारीफ़ की और बाबर आज़म को ट्रोल किया। गौतरलब है कि IPL 2026 में विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली, IShowSpeed और बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया)
IShowSpeed Virat Kohli Video: अमेरिकी इन्फ्लुएंसर IshowSpeed एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ करते नजर आए, वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर हल्का-फुल्का तंज कसते दिखाई दिए। इस वीडियो ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी है और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
मजाक में बाबर का लिया नाम
वीडियो में IshowSpeed अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। उनके दोस्त ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन वह ठीक से शॉट नहीं खेल सके और जल्दी आउट हो गए। इस पर स्पीड ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘भाई, ये क्या था? ये तो बिल्कुल बाबर आजम वाला खेल था।’ उनका यह बयान सुनकर आसपास मौजूद लोग भी हंसने लगे और माहौल हल्का-फुल्का बन गया।
खुद बैटिंग कर कोहली को दिया शाउटआउट
इसके बाद IshowSpeed खुद स्ट्राइक पर आए और पहली ही गेंद पर जोरदार शॉट लगाकर बाउंड्री हासिल कर ली। शॉट खेलने के बाद उन्होंने उत्साह में छलांग लगाई और विराट कोहली का नाम लेते हुए कहा, ‘विराट कोहली बेबी, मेरे भाई विराट कोहली को सलाम।’ उनके इस जश्न और अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में होंगे एशियन गेम्स? ओलंपिक की दावेदारी के बीच सरकार ने एक और बड़े टूर्नामेंट के लिए भरा दम
बैडमिंटन से खत्म होगा 21 पॉइंट्स का नियम, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने नए सिस्टम पर जताई नाराजगी
RR vs SRH मैच के बाद जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप, पॉइंट्स टेबल क्या है स्थिति?
CSK vs GT: फिट होने के बावजूद क्यों नहीं खेल रहे MS Dhoni? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप!
IShowSpeed plays Cricket in Trinidad and Tobago. “That’s Babar Azam stuff” – when his partner plays a poor shot “Shoutout to my homie Virat Kohli baby” – after he plays a good shot
😭😭😭 pic.twitter.com/d2piAdXTiq — Gaurav (@Melbourne__82) April 25, 2026
कोहली के बड़े फैन हैं IshowSpeed
IshowSpeed लंबे समय से विराट कोहली के बड़े प्रशंसक रहे हैं। वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारत भी आए थे और भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई क्रिकेट हस्तियों से मुलाकात की, लेकिन कोहली से मिलने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बावजूद वह लगातार सोशल मीडिया पर कोहली के समर्थन में पोस्ट करते रहते हैं और उनकी तारीफ करते नजर आते हैं।
रिटायरमेंट पर भी जताया था दुख
जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था, तब भी IshowSpeed ने अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर की थीं। उन्होंने कहा था, ‘ये बहुत दुखद है। सारे दिग्गज खिलाड़ी रिटायर हो रहे हैं। यार, ऐसा कैसे हो सकता है कि तुमने रिटायरमेंट ले लिया।’ उनका यह बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ें: RR vs SRH मैच के बाद जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप, पॉइंट्स टेबल क्या है स्थिति?
अगर मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो विराट कोहली आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। वहीं बाबर आजम भी पाकिस्तान सुपर लीग में बेहतरीन लय में हैं और अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों की तुलना लंबे समय से होती रही है, और यह वीडियो उसी बहस को एक बार फिर चर्चा में ले आया है।
