IPL में कप्तानी करते ही छाए ईशान किशन, डेब्यू में बना डाला ये खास रिकॉर्ड
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 80 रनों की पारी खेली। कप्तानी का डेब्यू करते हुए वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी खेली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Ishan Kishan: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
ईशान किशन ने मनीष पांडे के रिकॉर्ड को तोड़ा है। मनीष ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान के तौर पर अपने डेब्यू मुकाबले में साल 2021 में 41 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 2015 में 42 गेंदों में 53 रन बनाए थे। हालांकि, ईशान इन दोनों ही बल्लेबाजों से आगे निकल गए हैं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने 210 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 80 रनों की अपनी पारी में 8 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद ईशान ने एसआरएच की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला।ईशान ने हेनरिक क्लासन के साथ मिलकर 97 रनों की अहम साझेदारी निभाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज के आगे आरसीबी का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
IPL में ईशान ने पूरे किए 3 हजार रन
ईशान ने आईपीएल में 3 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। गेंदों के लिहाज से ईशान सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने आईपीएल में 3 हजार रन 2203 गेंदों में पूरे किए थे। वहीं, ईशान ने यह मुकाम 2,180 गेंदें खेलने के बाद पूरा किया है।
मुकाबले का हाल
ईशान किशन के अलावा क्लासेन ने 22 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। अभिषेक संघर्ष करते हुए नजर आए और वह 8 गेंदों में 7 रन ही बना सके। वहीं, हेड 9 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह एक रन ही बना सके। अंतिम ओवरों में अनिकेत वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाने में सफल रही।
यह भी पढ़ें: RCB ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में ही 61 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। रजत पाटीदार ने 31 और टिम डेविड ने 16 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट चटकाए।
