कमेंट्री विवाद ने पकड़ा तूल, इरफान पठान ने कर दिया सनसनीखेज खुलासा, इस खिलाड़ी को ठहराया जिम्मेदार
Irfan Pathan Statement: आईपीएल 2025 के कमेंट्री पैनल से इरफान पठान को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक खिलाड़ी की तरफ इशारा किया है।
- Written By: संजय बिष्ट
इरफान पठान (फोटो- सोशल मीडिया)
Irfan Pathan: क्रिकेट से संन्यास के बाद भी इरफान पठान क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसके पीछे का कारण उनका क्रिकेट के प्रति अटूट लगाव है। अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी कमेंट्री करते हुए दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर उनकी कमेंट्री के वीडियोज काफी वायरल होते रहते हैं। फैंस उनकी कमेंट्री और क्रिकेट सेंस को काफी पसंद करते हैं।
इरफान पठान आईपीएल 2025 के दौरान चर्चा में आए थे। इस दौरान उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया था। ये फैसला हैरान करने वाला था। इसके बाद फैंस के मन में पठान को लेकर अगल-अलग तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। लोगों उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर करने की अगल-अलग दलीलें पेश कर रहे थे। इसके बाद इरफान ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरु किया। इन सब के बाद अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
क्यों पैनल से बाहर हुए इरफान पठान?
हाल में दिग्गग ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने द लल्लनटॉप के शो में दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने अपनी बात कमेंट्री पैनल से बाहर होने के कारणों पर संकेत दिया। इरफान पठान ने कहा कि “अगर मैं 14 में से 7 मैचों में आपकी आलोचना कर रहा हूं, तो भी मैं नरमी बरत रहा हू। प्रसारणकर्ता के तौर पर यही हमारा काम है।”
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
🚨 BREAKING NEWS 🚨 Irfan Pathan confirmed that he was removed from commentary because he criticized Hardik Pandya and his fragile ego was hurt. pic.twitter.com/pwbWjnXi2t — 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) August 15, 2025
इरफान पठान की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो एक खिलाड़ी की आलोचना करने के कारण उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखाया है। ये खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हो सकते हैं। उन्होंने उससे पहले हार्दिक के बारे में जिक्र किया था और वो मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल या संजू सैमसन: 21 T20 मुकाबलों के आंकड़ें, असली बादशाह कौन?
आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली थी। ऐसे में फैंस रोहित को कप्तान से हटाए जाने व हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने के कारण गुस्से में थे। इस कारण फैंस ने हार्दिक को जमकर ट्रोल किया था। हालांकि उस वक्त इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या का खुलकर समर्थन किया था।
