IPL के वो ‘वफादार’ खिलाड़ी, जिन्होंने कभी नहीं बदली अपनी टीम, लिस्ट में सबसे ऊपर किंग कोहली का नाम
IPL 2026: रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज इस सूची में शामिल नहीं हैं, लेकिन विराट कोहली का नाम इसमें टॉप पर है, जिन्होंने आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Players Who Have Not Changed Their Team in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस साल लीग का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस साल आईपीएल अपने 19वें संस्करण में एंट्री करने वाला है। बीते 18 सालों में दुनिया की इस सबसे महंगी व लोकप्रिय लीग ने कई उतार-चढाव देखें हैं। इस बीच कई खिलाड़ियों का फेरबदल हुआ। ऐसे में खिलाड़ियों ने अपनी पूरानी टीम का साथ छोड़ नई टीम के साथ जुड़े, लेकिन इन 18 सालों में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने कभी अपनी टीम नहीं बदली।
आज के इस लेख में हम ऐसे ही चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमेशा एक ही टीम के साथ जुड़े हैं। इस लीस्ट में तीन टीमों के खिलाड़ियों के नाम शामिल है और वो टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं। अगर बात करें इन खिलाड़ियों की तो लिस्ट में सबसे उपर विराट कोहली का नाम शामिल है। इसके बाद सुनील नरेन, किरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। आइए इस पर विस्तार से बात कर लेते हैं।
विराट कोहली
आईपीएल में अगर सबसे ज्यादा वफादार खिलाड़ी की बात होती है तो विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है। इसकी वजह साफ है कि वह ऐसे इकलौते क्रिकेटर हैं जिन्होंने अब तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। आईपीएल के 18 सीजन पूरे हो चुके हैं और हर बार वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ही मैदान पर उतरे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
सुनील नरेन
इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सुनील नरेन हैं। नरेन ने भी अपने आईपीएल करियर में केवल एक ही फ्रेंचाइजी का साथ निभाया है। हालांकि, वह विराट कोहली से पीछे हैं। नरेन अब तक 14 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं और 15वां सीजन भी इसी टीम के साथ खेलते नजर आएंगे।
किरोन पोलार्ड
आईपीएल में एक ही टीम के प्रति वफादारी निभाने वाले खिलाड़ियों की सूची में किरोन पोलार्ड तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और 2022 तक लगातार इसी टीम का हिस्सा रहे। वह कुल 13 सीजन तक इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें: दासुन शनाका ने IPL के लिए PSL को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स की टीम में होगी एंट्री
जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने पूरे आईपीएल करियर में एक ही फ्रेंचाइजी का साथ निभाया है। बुमराह ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और अब तक 13 सीजन खेल चुके हैं, जबकि 14वें सीजन में भी खेलते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदने के बाद से कभी रिलीज नहीं किया और वे 2013 के ऑक्शन के बाद दोबारा नीलामी में नहीं उतरे।
