Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी

IPL के जरिए बिहार के खिलाड़ी अपनी नई कहानी लिख रहे हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी अब आईपीएल में अपना जलाव बिखेरते नजर आ रहे हैं। इसमें वैभव का योगदान सबसे ज्यादा रहा है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 15, 2026 | 06:50 PM

ईशान किशन और साकिब हुसैन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Cricketers in IPL 2026: बिहार में क्रिकेट को लेकर अब स्थिति बदल रही है। एक समय था जब बिहार से एक क्रिकेटर का विश्व स्तर तक पहुंचना बड़ी बात समझा जाता था। इसका एक बड़ा कारण बिहार में क्रिकेट मैदान पर कम और कोर्ट में ज्यादा खेला गया। वहीं इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं का अभाव, आर्थिक तंगी और तमाम तरह की समस्या के कारण बिहार के क्रिकेटर पीछे रह जाते थे। हालांकि, इसके बाद भी बिहार के खिलाड़ियों ने जी तोड़ मेहनत की। अब बिहार की स्थिति बदल रही है और इसमें आईपीएल बड़ी भूमिका निभा रहा है।

आईपीएल के जरिए बिहार के उभरते हुए क्रिकेटर्स को वो मंच मिल रहा है, जिसकी चाहत वह ना जाने कितने वर्षों से रखा करते थे। दूसरी बात यह भी कि आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियां घरेलू क्रिकेट पर अब अपनी पैनी नजर बनाए रखती हैं। घरेलू क्रिकेट में वर्षों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद बिहार के काबिल क्रिकेटर्स गुमनाम रह जाते थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं है और बिहार से एक से बढ़कर एक क्रिकेटर्स सामने आ रहे हैं, जो सुविधाओं की कमी होने के बावजूद दुनिया की सबसे मशहूर लीग में से एक आईपीएल में अपना दमखम दिखा रहे हैं।

बिहार के इन क्रिकेटरों का IPL में जलवा

वैभव सूर्यवंशी: बिहार के समस्तीपुर जिले से आने वाले वैभव सूर्यवंशी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 15 साल की उम्र में वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वैभव की आक्रामक और निडर बल्लेबाजी की तारीफ सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि विदेशी क्रिकेटर्स भी कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नूर अहमद के जादुई स्पेल के पीछे था किसका दिमाग? 4 मैचों में तरसे थे विकेट को, फिर ऐसे पलटी बाजी

NADA की नई RTP लिस्ट जारी, अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल की एंट्री; क्रिकेट समेत कई खेलों के दिग्गज शामिल

IPL 2026: पर्पल कैप की जंग में बड़ा उलटफेर! इन 2 भारतीय गेंदबाजों ने दिग्गजों को पछाड़कर टॉप पर जमाया कब्जा

RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

मुकेश कुमार: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में मुकेश कुमार भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बिहार के गोपालगंज से आने वाले मुकेश अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम में भी अपनी जगह बना चुके हैं। मुकेश भारत की ओर से तीनों ही फॉर्मेट में अपना डेब्यू कर चुके हैं और आईपीएल में भी पिछले 3 साल से छाप छोड़ रहे हैं।

ईशान किशन: बिहार की राजधानी पटना में जन्मे ईशान किशन की बल्लेबाजी का आज हर कोई दीवाना है। भारतीय टीम को अकेले दम पर कई मुकाबलों में जीत दिला चुके ईशान ने बिहार के हर उस क्रिकेटर के लिए प्रेरणा रहे हैं, जो टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का सपना देखता है। यह बात अलग है कि ईशान झारखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन जब बिहार के क्रिकेटर्स का जिक्र होता है, तो एमएस धोनी के बाद ईशान का ही नाम आता है।

यह भी पढ़ें: बिहार के गोपालगंज से निकलकर बनाई अपनी पहचान, कभी जूते खरीदने के नहीं थे पैसे; अब IPL में RR को किया ध्वस्त

सार्थक रंजन: लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने पिता की तरह राजनीति की जगह क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला लिया। आईपीएल 2026 में सार्थक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हैं। भले ही उन्हें अभी इस मंच पर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका न मिल सका हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बूते सार्थक ने पिता से अलग अपनी खुद की पहचान क्रिकेटर के तौर पर बनाई है।

साकिब हुसैन: 13 अप्रैल, 2026 को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में बिहार के गोपालगंज से निकला एक और क्रिकेटर कई अखबारों की सुर्खियां बना। गेंदबाज का नाम साकिब हुसैन है। साकिब ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट निकाले और अपनी रफ्तार के बूते पहले ही मुकाबले में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इन खिलाड़ियों ने कई बच्चों को दिया हौसला

यह तमाम क्रिकेटर्स इस बात का सबूत है कि बिहार की गलियों, चौराहे और बदतर हालात में मौजूद मैदानों पर खेलने वाले खिलाड़ी अब इंटरनेशनल लेवल पर छा जाने का सपना देखने लगे हैं। इन क्रिकेटर्स की कामयाबी ने बिहार के हर बच्चे में वो भरोसा, जुनून और जज्बा पैदा करने का काम किया है, जिसके दम पर वह क्रिकेट की दुनिया में उज्ज्जवल भविष्य बनाने के ख्वाब देखने लगे हैं।

Ipl changed bihar cricket story new young cricketers rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 06:50 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Cricket
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Vaibhav Suryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.