- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Vs Rohit Sharma Opener Stats Ipl History Comparison
IPL में रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली, जानिए ओपनर के तौर पर किसने बनाए ज्यादा रन?
Virat Kohli vs Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे। ओपनर के तौर पर दोनों के आंकड़े शानदार रहे हैं और उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।
- Written By: संजय बिष्ट

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL Stats of Virat Kohli and Rohit Sharma: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और एक बार फिर फैंस को दिग्गज बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा। इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जबकि रोहित शर्मा भी सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ओपनर के तौर पर इनका प्रदर्शन तुलना के लायक है।
ओपनर के तौर पर कौन आगे?
अगर बतौर ओपनर रन बनाने की बात करें, तो विराट कोहली इस मामले में रोहित शर्मा से काफी आगे हैं। कोहली ने ओपनिंग करते हुए रोहित के मुकाबले 1843 रन ज्यादा बनाए हैं। यही नहीं, चौके-छक्के, शतक और अर्धशतक के मामले में भी विराट का पलड़ा भारी नजर आता है।
विराट कोहली के आंकड़े
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले विराट कोहली ने आईपीएल में लंबे समय तक ओपनिंग की है। उन्होंने 128 पारियों में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए 46.81 की औसत और 139.17 की स्ट्राइक रेट से 5009 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा कोहली ने 467 चौके और 177 छक्के भी जड़े हैं। बतौर ओपनर उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन रहा है, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
रोहित शर्मा के आंकड़े
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी ओपनर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उनके आंकड़े कोहली से पीछे हैं। रोहित ने 117 पारियों में ओपनिंग करते हुए 28.78 की औसत और 133.75 की स्ट्राइक रेट से 3166 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित के नाम 324 चौके और 140 छक्के दर्ज हैं। बतौर ओपनर उनका हाईएस्ट स्कोर 105 रन का रहा है।
ये भी पढ़ें: …तो इसलिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कार्यवाई नहीं कर सकता ICC, पूर्व सचिव ने बताया इसके पीछे का कारण
आंकड़ों में साफ दिखती है बढ़त
अगर दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों की तुलना की जाए, तो विराट कोहली हर प्रमुख पहलू में आगे दिखाई देते हैं। उनका औसत, रन, शतक और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता उन्हें बतौर ओपनर ज्यादा प्रभावशाली बनाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 में इन दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन कैसा रहता है। फैंस को उम्मीद होगी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही अपने अनुभव के दम पर शानदार पारियां खेलें और टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाएं।
Virat kohli vs rohit sharma opener stats ipl history comparison
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM












