Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 Points Table: गुजरात को मिली पहली जीत, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा

IPL 2026 Updated Points Table: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ। गुजरात की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 09, 2026 | 12:49 PM

गुजरात टाइटंस (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रनों से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ गुजरात अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

दिल्ली के अरुण जेटली में एक मजेदार मुकाबला देखने को मिला। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें शुभमन गिल, जोस बटलर और वशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन बल्लेबाजों के दम पर गुजरात बड़ा स्कोर करने में कामयाब रही। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 1 रनों से गंवा दिया। यह दिल्ली की पहली हार है और दिल्ली चौथे नंबर पर पहुंच गई है। आइए, देखते हैं पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ उलटफेर।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

क्रमांक टीम मैच जीते (W) हारे (L) बेनतीजा (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 +2.403
2 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 +2.501
4 दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 4 +0.811
5 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
6 गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 2 -0.270
7 मुंबई इंडियंस 2 1 1 0 2 -0.542
8 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 1 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में राजस्थान टॉप पर

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) सीजन के अपने तीनों शुरुआती मैच जीतकर 6 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) अपने 3 मैचों में 2 जीत और एक रद्द हुए मैच से कुल 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेलते दिखेंगे Rashid Khan, खुद किया ये बड़ा खुलासा

IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार

जोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार

DC vs GT: दिल्ली में चला शुभमन गिल और बटलर का बल्ला, गुजरात ने खड़ा किया 210 रनों का स्कोर

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार

गुजरात टाइटंस तीन मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (एमआई) 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अब तक के अपने तीनों मैच हारी है और बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर मौजूद है। अंक के साथ-साथ रन रेट के आधार पर भी टीमों की रैंकिंग निर्धारित है।

Ipl 2026 points table updated gujarat titans in 6th position

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 12:48 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Gujarat Titans
  • Indian Premier League
  • IPL 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.