भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेलते दिखेंगे Rashid Khan, खुद किया ये बड़ा खुलासा
Rashid Khan: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान जून में भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट में नहीं खेलते दिखेंगे। उनका लक्ष्य आने वाले वनडे वर्ल्ड कप है। उसके लिए वो खुद को तैयार रख रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
राशिद खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Afghanistan Spinner Rashid Khan: अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने भारत के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि टेस्ट क्रिकेट उनकी लंबी करियर की संभावनाओं के लिए काफी जोखिम भरा हो सकता है।
राशिद खान आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। बुधवार अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में यादगार भूमिका निभाई थी। शानदार प्रदर्शन के लिए राशिद खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान राशिद ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।
राशिद ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं पहले भी एक टेस्ट खेल चुका हूं। मैं बस आराम से खेलूंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी पीठ में कोई इंजरी हो। मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सकता। रेड-बॉल क्रिकेट थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि इससे दूर रहो। फिर भी मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 67 ओवर फेंके, जिससे डॉक्टर हैरान रह गए।”
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग लापता
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
राशिद खान को खुद वनडे वर्ल्ड कप के लिए कर रहे हैं तैयार
उन्होंने स्पष्ट किया कि वनडे क्रिकेट मुझे पसंद है और मेरा ध्यान इस फॉर्मेट पर है। मैं इसमें लंबे समय तक खेल सकता हूं। रेड-बॉल क्रिकेट को लिमिटेड रखना पड़ेगा। साल में एक टेस्ट है तो मैं उसे खेल लूंगा, लेकिन उससे ज्यादा मैनेज करना मुश्किल होगा। राशिद ने कहा कि अगर मैं टीम का हिस्सा हूं तो पूरे दिन गेंदबाजी करनी पड़ेगी। मुझे सावधानी बरतना है और खुद को वनडे विश्व कप के लिए तैयार करना है।
Rashid Khan का फोकस वनडे और टी20 क्रिकेट
दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भविष्य में वह अपना फोकस वनडे और टी20 क्रिकेट पर रखना चाहते हैं। राशिद ने अब तक अफगानिस्तान के 12 टेस्ट में सिर्फ छह में हिस्सा लिया है और आखिरी बार जनवरी 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेला था। 2023 वनडे विश्व कप के बाद उनकी पीठ की सर्जरी ने रेड-बॉल क्रिकेट में उपलब्धता सीमित कर दी है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
6-10 जून तक खेला जाएगा एकमात्र टेस्ट
आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान और भारत के बीच न्यू चंडीगढ़ में 6-10 जून तक एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। हालांकि, इस दौरान भारतीय टीम के सीनियर रेस्ट पर होंगे। आईपीएल के तुरंत बाद टेस्ट क्रिकेट में कुछ नए चेहरे भी दिख सकते हैं।
