Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 Points Table: पहले डबल हेडर के बाद अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव, राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर पहुंची

IPL 2026 Updated Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और आईपीएल 2026 अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। चेन्नई की टीम आखिरी पायदान पर है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 05, 2026 | 12:17 PM

राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। गुजरात से जीत के बाद राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात को पहले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल की थी। दो मुकाबले में दो जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स भी शुरुआती दो मैच जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं आरसीबी की टीम चौथे स्थान पर है। आरसीबी ने 1 मैच में एक जीत हासिल की है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थिति टीम मैच जीत हार बिना परिणाम अंक NRR
1 राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 0 4 2.233
2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 4 1.170
3 पंजाब किंग्स 2 2 0 0 4 0.637
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 2 2.907
5 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 2 0.469
6 मुंबई इंडियन्स 2 1 1 0 2 -0.206
7 गुजरात टाइटन्स 2 0 2 0 0 -0.424
8 लखनऊ सुपर जाइंट्स 1 0 1 0 0 -1.397
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 0 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 2 0 2 0 0 -2.562

सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में 2 मैच खेले हैं। हैदराबाद को 1 मैच में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर सातवें स्थान पर है। एलएसजी अपना खेला एकमात्र गंवाकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स अपने दोनों मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है।

सम्बंधित ख़बरें

घर में टीवी तक नहीं था, आज खरीदी ₹15,000 करोड़ की टीम; जानें कौन है Rajasthan Royals के नए ओनर कैलाश सोमानी

RCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल

SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल

यह भी पढ़ें: SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

समान अंक के बावजूद कई टीमों का अंकतालिका में स्थान ऊपर नीचे है। इसकी वजह रन रेट है। अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर है। अंकतालिका में हर मैच के बाद बदलाव होता है। रविवार को दो मैच होने हैं। ऐसे में अंकतालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

IPL 2026 में सीएसके और एलएसजी की नजरें पहली जीत पर

शाम 3:30 से पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 7:30 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीएसके अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है और आरसीबी के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

Ipl 2026 points table updated after gt vs rr match no 9

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 12:17 PM

Topics:  

  • Gujarat Titans
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.