IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए DC और CSK में आज होगा जोरदार भिडंत, देखें दोनों टीम का प्लेइंग-11

IPL 2026 के 48वें मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए दोनों टीमों को हर हाल में यह मैच जीतना होगा।
csk vs delhi capitals
चेन्नई सुपरकिंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

IPL 2026 DC vs CSK Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 48वें मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में जोरदार भिड़ंत होने वाली है। इस समय दोनों ही टीमें प्वाइंट्स टेबल के मध्य क्रम में फंसी हुई हैं और प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले 9 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और वह 7वें पायदान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी 9 में से 4 मैच जीतकर छठे स्थान पर काबिज है।

दिल्ली और चेन्नई की शानदार वापसी

लगातार हार का सामना करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करके अपने अभियान में नई जान फूंकी है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में खेले गए अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी थी। चेन्नई का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि उनकी टीम सही समय पर लय में लौट रही है। अब दोनों टीमों का लक्ष्य इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत करना होगा।

केएल राहुल और संजू सैमसन पर निगाहें

इस मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें दोनों टीमों के प्रमुख बल्लेबाजों केएल राहुल और संजू सैमसन पर टिकी होंगी। शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन ने इस सीजन 168 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे केएल राहुल ने इस सीजन के 9 मुकाबलों में 54.12 की शानदार औसत के साथ 433 रन बनाए हैं। इन दोनों इन-फॉर्म बल्लेबाजों के बीच रनों की यह जंग मैच का रुख तय कर सकती है।

गेंदबाजी में किसका पलड़ा भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी टीम में हाल के मैचों में काफी सुधार देखने को मिला है। जेमी ओवरटन ने अपनी सटीक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है, जबकि नूर अहमद की फिरकी टीम के बॉलिंग अटैक को अधिक गहराई प्रदान करती है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं। अक्षर पटेल गेंद से लगातार टीम के लिए भरोसेमंद साबित हुए हैं, लेकिन कुलदीप यादव पिछले कुछ मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों में से कौन-सी गेंदबाजी यूनिट विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल होती है।

हेड-टू-हेड आंकड़ों में चेन्नई का दबदबा

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास के हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 20 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम केवल 12 मुकाबलों में ही जीत हासिल कर सकी है।

दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स (DC): अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नीतीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम, साहिल परख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, जैक फाउलकेस, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com