Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जोस बटलर दोबारा शर्मसार! अहमदाबाद में बना बाउंड्री का शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार दिखा बाउंड्री का ऐसा सूखा

IPL 2026 के महामुकाबले में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी जंग जारी है। अहमदाबाद के मैदान पर एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना, जिसने आईपीएल फाइनल के इतिहास को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 31, 2026 | 09:14 PM

जोस बटलर दोबारा शर्मसार! अहमदाबाद में बना बाउंड्री का शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार दिखा बाउंड्री का ऐसा सूखा

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के खिताबी मुकाबले में एक बेहद अनोखा और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले जा रहे इस महामुकाबले में दर्शक बाउंड्री के लिए तरस गए।

इस हाई-प्रोफाइल मैच के दौरान पूरे 40 गेंदों तक एक भी बाउंड्री नहीं लगी। यह आईपीएल इतिहास के किसी भी फाइनल मैच में बिना बाउंड्री का अब तक का सबसे लंबा अंतराल (Longest gap without a boundary) बन गया है।

IPL फाइनल में तीन बार हो चुका है ऐसा

इससे पहले साल 2009 में जोहान्सबर्ग के मैदान पर डेक्कन चार्जर्स और आरसीबी के बीच खेले गए फाइनल में 35 गेंदों का ऐसा सूखा देखा गया था। इसके अलावा 2017 में मुंबई इंडियंस व राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और 2014 में पंजाब किंग्स व केकेआर के बीच फाइनल में 29-29 गेंदें बिना बाउंड्री की रही थीं।

सम्बंधित ख़बरें

RCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, आईपीएल सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली पहली टीम बनी

IPL 2026 Final: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे का क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा

IPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन

IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के घर में RCB का शोर, फैंस ने कहा- पाटीदार एंड कंपनी ही जीतेगी खिताब

IPL फाइनल में बिना बाउंड्री (चौके-छक्के) का सबसे लंबा गैप

40 गेंदें: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु , अहमदाबाद, 2026

35 गेंदें: डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु , जोहान्सबर्ग, 2009

29 गेंदें: मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट , हैदराबाद, 2017

29 गेंदें: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु, 2014

28 गेंदें: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस , अहमदाबाद, 2023

दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर के नाम दर्ज हुआ अनचाहा इतिहास

इस धीमी बल्लेबाजी और बाउंड्री के सूखे वाले रिकॉर्ड में एक बेहद दिलचस्प बात भी सामने आई है। स्टार बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल इतिहास में इस तरह के दो अलग-अलग शर्मनाक वाकयों का हिस्सा रह चुके हैं। वे साल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ 28 गेंदों के बाउंड्री सूखे का हिस्सा थे। वहीं अब आईपीएल 2026 के फाइनल में खुद गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए वे इस सबसे धीमे खेल का हिस्सा बने हैं।

टॉस जीतकर बेंगलुरु ने चुनी पहले गेंदबाजी

इस खिताबी भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम बिना किसी बदलाव के अपनी पुरानी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही इस महामुकाबले में उतरी है।

इस मैदान पर दोनों ही टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर दूसरी बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाने पर टिकी हुई हैं। मालूम हो कि गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में अपना पहला खिताब जीता था, जबकि आरसीबी पिछले सीजन की मौजूदा चैंपियन टीम है।

यह भी पढ़ें- RCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, आईपीएल सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली पहली टीम बनी

मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का रोमांचक सफर

आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 24 अप्रैल को खेले गए मैच में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद 30 अप्रैल को जीटी ने शानदार पलटवार करते हुए आरसीबी को 4 विकेट से मात दी थी। हालांकि, क्वालीफायर-1 के नॉकआउट मैच में आरसीबी ने दमदार खेल दिखाते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रनों के बड़े अंतर से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Ipl 2026 final rcb vs gt longest boundary gap record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 09:14 PM

Topics:  

  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.