IPL Captains Meet: कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठाए सवाल, BCCI ने लिया ये बड़ा फैसला
IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई में BCCI मुख्यालय में सभी कप्तानों की मीटिंग हुई। इस दौरान एक नियम पर नाराजगी जताई गई, जिस पर बोर्ड ने अपना फैसला साफ कर दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईपीएल 2026 (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Premier League 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और टूर्नामेंट के आगाज से पहले मुंबई में सभी टीमों के कप्तान एक अहम मीटिंग के लिए एकत्र हुए। इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मीटिंग से पहले कप्तानों का फोटोशूट भी हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और मस्ती भी देखने को मिली।
मैच के नियमों पर हुई विस्तृत चर्चा
इस बार की मीटिंग कई मायनों में खास रही। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि फोटोशूट के दौरान सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय थे। मीटिंग में मैच से जुड़े कई अहम नियमों पर चर्चा की गई। इस बैठक का संचालन मैच रेफरी पैनल के प्रमुख जवागल श्रीनाथ और एलीट अंपायर नितिन मेनन ने किया।
बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए गेंद बदलने और ट्रेनिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर हुई। सभी कप्तानों ने इस नियम पर अपनी राय रखी और इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
The TEN Captains have assembled in Mumbai 😎 Up Next: #TATAIPL 2026 Captain’s Photo 😉⏳ pic.twitter.com/X6pt0CmzZu — IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2026
इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर कप्तानों की नाराजगी
मीटिंग में सामने आया कि कई कप्तान इम्पैक्ट प्लेयर नियम से संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि यह नियम खेल के संतुलन को प्रभावित करता है। कप्तानों के अनुसार, इससे बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच संतुलन बिगड़ता है, जिससे मैच का पारंपरिक स्वरूप बदल रहा है।
इस नियम के तहत टीमें मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती हैं। मैच शुरू होने से पहले टीमों को पांच ऐसे खिलाड़ियों के नाम देने होते हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: BCCI का मास्टरस्ट्रोक…ODI World Cup 2027 से पहले इतने वनडे मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम
BCCI का फैसला क्या रहा
कप्तानों की आपत्तियों के बावजूद बीसीसीआई ने इस नियम को जारी रखने का फैसला किया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम साल 2027 तक लागू रहेगा। यह नियम पहली बार साल 2023 में आईपीएल में लागू किया गया था और तब से लगातार चर्चा में बना हुआ है। बीसीसीआई का मानना है कि यह नियम खेल में रणनीतिक विकल्प बढ़ाता है, जबकि कुछ खिलाड़ी और कप्तान इसे संतुलन के लिहाज से चुनौतीपूर्ण मानते हैं।
