Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: सभी टीमों के कप्तानों के नाम आए सामने, राजस्थान रॉयल्स ने फिर युवा खिलाड़ी पर जताया भरोसा

IPL 2026: आईपीएल 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट सामने आ गई है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस 19वें सीजन में 10 टीमें मैदान में उतरेंगी। हर टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथ में होगी, यहां पूरी जानकारी दी

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 15, 2026 | 03:42 PM

IPL 2025 Captians Photo (Source: Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 10 Teams Captian List: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल के 19वें सीजन में किस खिलाड़ी के हाथ में किस टीम की कमान होगी।

राजस्थान रॉयल्स ने युवा कप्तान को सौंपी जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम है। केकेआर अब तक तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। इस सीजन भी टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी। पिछले सीजन में भी रहाणे ही टीम के कप्तान थे, लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। वहीं आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर युवा खिलाड़ी रियान पराग पर भरोसा जताया है। पराग ने पिछले सीजन में संजू सैमसन के साथ कुछ मुकाबलों में कप्तानी भी की थी।

रजत पाटीदार के हाथों में RCB की कमान

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार भी पैट कमिंस की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। गुजरात टाइटंस ने भी अपने कप्तान को नहीं बदला है और एक बार फिर शुभमन गिल ही टीम की अगुवाई करेंगे। गिल पिछले दो सीजन से टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन अपनी कमान रजत पाटीदार को सौंपी है। पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था और टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: आरसीबी के पास CSK और MI को पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम

रोहित के साथ दूसरा ओपनर कौन? हरभजन ने MI की ओपनिंग जोड़ी पर से उठाया पर्दा, प्लेइंग XI को लेकर दिया बड़ा हिंट

पथुम निसंका से लेकर फिन एलन तक…ये हैं आईपीएल 2026 में डेब्यू करने वाले 10 से ज्यादा विदेशी सितारे

IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर, जानें किस टीम के नाम है हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड

मुंबई और चेन्नई की कप्तानी किसके पास?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस सीजन भी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पिछले दो सीजन से टीम की कमान संभाल रहे हैं और टीम अब तक पांच बार ट्रॉफी जीत चुकी है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। पिछले सीजन में भी उन्होंने टीम की कमान संभाली थी, हालांकि चोट के कारण कुछ मैचों में एमएस धोनी को कप्तानी करनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: पथुम निसंका से लेकर फिन एलन तक…ये हैं आईपीएल 2026 में डेब्यू करने वाले 10 से ज्यादा विदेशी सितारे

तीन कप्तानों के पास पहली ट्रॉफी जीतने का मौकापिछले सीजन की रनर अप टीम पंजाब किंग्स एक बार फिर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेगी। अय्यर की अगुवाई में टीम पिछली बार फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। पंजाब की टीम अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। दिल्ली कैपिटल्स को भी अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है और इस सीजन टीम की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान एक बार फिर ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले सीजन भी टीम की कप्तानी की थी।

IPL 2026 सभी 10 टीमों के कप्तान

IPL टीम के नाम कप्तानों के नाम
मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या
चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़
कोलकाता नाईट राइडर्स अजिंक्य रहाणे
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस
राजस्थान रॉयल्स रियान पराग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार
लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत
पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल
गुजरात टाइटंस शुभमन गिल

Ipl 2026 all team captains list who will lead rcb mi csk kkr rr srh dc pbks lsg gt in 19th season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2026 | 03:42 PM

Topics:  

  • Ajinkya Rahane
  • IPL 2026
  • Pat Cummins
  • Riyan Parag
  • Shubaman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.