-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Sunil Gavaskar Slams Shreyas Iyer On Defeat Against Rcb In Qualifier 1
यह तो सुसाइड है…सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर की लगा दी क्लास, बयान से जमकर मचा बवाल
- Written By: मृणाल पाठक
श्रेयस अय्यर और पंजाब की टीम की बल्लेबाजी आरसीबी के खिलाफ पूरी तरह फ्लॉप रही। जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कप्तान और पंजाब टीम को जमकर लताड़ा है।

सुनील गावस्कर और श्रेयस अय्यर (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में वो हुआ है, जिसकी कल्पना करना काफी मुश्किल है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के खिलाफ ऐसे प्रदर्शन का ख्याल भी किसी के मन में नहीं आया होगा। महज 101 रन पर पूरी टीम ऑलऑउट हो गई, वो भी अपने महत्वपूर्ण मुकाबले में। ये देखकर सुनील गावस्कर भी भड़क गए और ऐसा बयान दे गए जिससे बवाल मच गया है।
श्रेयस अय्यर और पंजाब की टीम की बल्लेबाजी आरसीबी के खिलाफ पूरी तरह फ्लॉप रही। जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कप्तान और पंजाब टीम की खिंचाई की। गावस्कर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन की आलोचना की। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा कि, “यह आत्महत्या करने जैसा है।”
गावस्कर ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। जब वे चौथे ओवर में 2 रन बनाकर आउट हुए, तो यह पारी का तीसरा विकेट था। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेट के पीछे कैच कराया। गावस्कर ने कप्तान के बारे में कहा, “यह अच्छा शॉट सेलेक्शन नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
उन्होंने आगे कहा- ”अगर आप लॉन्ग ऑफ पर हिट करने की कोशिश कर रहे हैं तो कोई समझ सकता है। लेकिन यह एक बेतहाशा स्विंग है। 2 विकेट गिर चुके हैं और अभी चौथा ओवर चल रहा है।” गावस्कर के इस बयान से बवाल मच गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि आरसीबी ने 102 रन का लक्ष्य 10 ओवर में पूरा करके फाइनल में जगह बना ली है। साथ ही टीम चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है, हालांकि इससे पहले टीम 3 बार फाइनल में हार चुकी है।
वहीं, पंजाब के पास फाइनल में पहुंचने का अभी एक मौका और है। उनका मुकाबला क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से 1 जून को अहमदाबाद में होगा।
Ipl 2025 sunil gavaskar slams shreyas iyer on defeat against rcb in qualifier 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














