- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Srh Vs Kkr Pitch Weather Report Head To Head Record And Playing 11
SRH vs KKR: हैदराबाद या कोलकाता..दिल्ली में किसका होगा राज? जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी
आज शाम 7:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें आज आईपीएल के 18वें सीजन में अपना आखिरी लीग मैच खेलने वाली हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

एसआरएच बनाम केकेआर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में आज 25 मई को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच चेन्नई और गुजरात के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली के स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों का ये आखिरी लीग मुकाबला है।
वैसे तो यह मुकाबला हैदराबाद में होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के कारण बीसीसीआई द्वारा एक सप्ताह के लिए खेलों पर रोक लगा दिए जाने के बाद इसका स्थान बदल दिया गया। ऐसे में SRH और KKR दोनों का ही प्रयास रहेगा कि वह अपने सफर का अंत जीत से करे। तो चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी अहम जानकारी…
पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां की सपाट सतह और छोटी बाउंड्रीज होने की वजह से मैच बड़े स्कोर वाले देखने मिलते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस मैदान पर अब तक कुल 95 मैच खेले जा चुके हैं, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 168.46 रहा है। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 47.37% बार जीती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 51.58% बार जीत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
भारतीय T20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी…, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
MI vs RCB: आखिरी 6 गेंदें और 15 रन…बल्ला टूटा, हौसला नहीं! भूवी के सिक्स और रसिक के डाइव ने बचाई लाज- VIDEO
RCB के काम आई क्रुणाल पांड्या का संघर्षपूर्ण पारी, रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
मौसम का मिजाज
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला 25 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दिन दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में मुकाबले के बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है। मैच के दौरान तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहेगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
SRH और KKR के बीच अब तक कुल 29 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 9 मुकाबलों में जीत मिली है। यह रिकॉर्ड साफ तौर पर KKR के दबदबे को दिखाता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 11
सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नीतीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा।
कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, मोइन अली।
Ipl 2025 srh vs kkr pitch weather report head to head record and playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
May 11, 2026 | 06:23 PMदेश में कितने दिनों का तेल-गैस बचा है? PM मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया प्लान
May 11, 2026 | 06:21 PMRailway Apprentice Recruitment 2026: बिना परीक्षा 1644 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए मौका
May 11, 2026 | 06:18 PMHP ने लॉन्च किए धांसू AI Laptop, 22 घंटे बैटरी, OLED डिस्प्ले और 80 TOPS AI पावर ने मचाई धूम
May 11, 2026 | 06:18 PMWorld Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
May 11, 2026 | 06:16 PMसोनम के रुद्रलोक से वामिका तक, जानें इन सेलेब्स ने क्यों चुना अपने बच्चों का यूनिक नेम
May 11, 2026 | 06:11 PMOil India Recruitment 2026: नर्स और डायलिसिस टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 40 साल तक उम्र वालों को मौका
May 11, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














