- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Srh Vs Gt Mohammed Siraj Took Travis Head Wicket In First Over
DSP सिराज ने ट्रैविस हेड को किया गिरफ्तार, पहले ही ओवर में गिरा दी हैदराबाद के निजाम की सरकार- देखें- वीडियो
Siraj vs Travis Head: गुजरात ने शानदार गेंदबाजी की शुरुआत की है। पारी के पहले ही ओवर में सिराज ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाकर गुजरात की टेंशन कई हद तक खत्म कर दी है।
- Written By: मृणाल पाठक

सिराज ने लिया ट्रेविस हेड का विकेट (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में आज 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां, पहले ही ओवर में हैदराबाज को करारा झटका लगा है। पहले ओवर में ही डीएसपी मोहम्मद सिराज ने एसआरएच के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को अपने गिरफ्त में ले लिया है।
गुजरात ने शानदार गेंदबाजी की शुरुआत की है। पारी के पहले ही ओवर में सिराज ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाकर गुजरात की टेंशन कई हद तक खत्म कर दी है। क्योंकि, सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड गुजरात के लिए सबसे बड़ी टेंशन में से एक हैं। उनका विकेट गिरना काफी जरूरी था। ऐसे में सिराज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए हेड को 5 गेंदों में 8 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।
दरअसल, हर कोई देखना चाहता था कि हेड किस तरह से सिराज का सामना करेंगे और उनके खिलाफ कैसे शॉट्स खेलेंगे। उन्होंने शुरुआत तो काफी शानदार की। पहले ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने सिराज के खिलाफ चौका भी जड़ा, लेकिन छठवीं गेंद पर वह शॉट खेलने के चक्कर में साई सुदर्शन को अपना कैच थमा बैठे और सस्ते में ही पवेलियन लौट गए।
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
बीच मैदान पर हुई खिलाड़ियों की जोरदार टक्कर, अचेत होकर गिरे नेपाल के खिलाड़ी, टल गया बड़ा हादसा
वैभव सूर्यवंशी के नाम पर लोग कर रहे हैं जमकर धोखाधड़ी, चैंपियन खिलाड़ी ने फैंस को चेताया
T20 World Cup 2026: माइकल जोन्स की तूफानी पारी से स्कॉटलैंड का बड़ा स्कोर, नेपाल को मिला 171 रनों का टारगेट
Siraj ➕ Early Breakthrough 🟰 Perfect Combo for #GT 💙#SRH are 24/1 after 3 overs. Updates ▶ https://t.co/Y5Jzfr6Vv4#TATAIPL | #SRHvGT | @mdsirajofficial | @gujarat_titans pic.twitter.com/7fe2MAJ2JZ — IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2025
बता दें कि सिराज बनाम ट्रेविस हेड देखने में फैंस को काफी मजा आता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दोनों के बीच टशन भी देखने मिली थी। जिसके बाद से ही दोनों के बीच गजब की राइवलरी देखने मिलती है। फैंस भी दोनों को देखना काफी पसंद करते हैं। यहां भी कुछ ये ही आलम था, लेकिन इस मैच में सिराज की जीत हुई।
First Travis Head, then Abhishek Sharma Siraj completes 1️⃣0️⃣0️⃣ IPL wickets at Hyderabad 🔥🔥🔥🔥#MohammadSiraj #Siraj #TravisHead #Head #AbhishekSharma #SRHvsGT #IPL2025pic.twitter.com/Cym0k5oTHF — CREX (@Crex_live) April 6, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। इस आईपीएल में टीम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। SRH ने 4 मुकाबलों में अब तक केवल एक ही मैच जीत पाई है, जबकि गुजरात ने अब तक तीन मैच खेले हैं और दो में जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, इशांत शर्मा।
Ipl 2025 srh vs gt mohammed siraj took travis head wicket in first over
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMखून की कमी कैसे करें दूर? एनीमिया से बचाना हो जान, तो शुरू कर दीजिए ये चीज़ें
Feb 17, 2026 | 10:21 PMपारस डोगरा ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Feb 17, 2026 | 10:12 PMभूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल…22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा, हिमंत ने सेट कर दिए सारे समीकरण
Feb 17, 2026 | 10:07 PMजलसंकट से गुस्साया मनेगाव, तहसील पर ‘हंडा मोर्चा’, सड़क निर्माण में टूटी पाइपलाइन, 22 गांव प्रभावित
Feb 17, 2026 | 10:01 PMइन लोगों के लिए पान का पत्ता महाऔषधि से कम नहीं, लेकिन कैसे खाएं यह जानना ज़रूरी
Feb 17, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM













