Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025 Retention: दिल्ली कैपिटल्स की रिटेन लिस्ट से कटा ऋषभ पंत का पत्ता, ये खिलाड़ी टीम में रहेंगे बरकरार!

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ऋषभ पंत इस बार मेगा ऑक्शन में दिखाई दे सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स केवल चार खिलाड़ियों को ही रिटेन करने वाली है। जिसमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल शामिल है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Mar 10, 2025 | 04:14 PM

ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन के लिए आज सभी 10 टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने वाली है। यह लिस्ट शाम 4:30 बजे के बाद से आनी शुरू हो जाएगी। रिटेन लिस्ट आने से पहले अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स आ चुके हैं। इसी बीच ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिटेन नहीं करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ऋषभ पंत इस बार मेगा ऑक्शन में दिखाई दे सकते हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेलेंगे। ऐसी जानकारी मिली थी कि दिल्ली के मालिक और पंत के बीच पिछले कई महीने से बातचीत चल रही थी, लेकिन वह बेनतीजा रहा। जिसके बाद अब पता चला है कि टीम केवल चार खिलाड़ियों को ही रिटेन करने वाली है। जिसमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल शामिल है।

🚨 NO RISHABH PANT FOR DELHI. 🚨 – Delhi Capitals have finalised Axar, Kuldeep, Stubbs and Abhishek Porel as their retention for IPL 2025. (Sahil Malhotra/TOI). pic.twitter.com/OgK2rPBFzX — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 30, 2024

सम्बंधित ख़बरें

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण

Abhishek Sharma ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, पावरप्ले में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

ये कैच है या फिर कोई करिश्मा! मार्को यान्सन ने एक हाथ से लपका मुश्किल Catch, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

PBKS के लिए गले की फांस बना 18 करोड़ी खिलाड़ी, 4 मैचों में झटके मात्र 2 विकेट; बढ़ी टीम की टेंशन

इससे साफ है कि दिल्ली के पास दो RTM का विकल्प भी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीम मेगा ऑक्शन में RTM का इस्तेमाल करके पंत को अपने टीम में शामिल कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं होता है तो मेगा ऑक्शन में कई बड़ी टीमें पंत को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Retention Live: टीमें सौंपेंगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, यहां देखें हर अपडेट

जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स का रिश्ता काफी पुराना है। पंत दिल्ली के साथ 2016 से हैं। जबकि 2022 में वह फ्रैंचाइजी के कप्तान बने थे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम कोई खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में अगर पंत टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो अगले साल दिल्ली एक नए कप्तान के साथ आईपीएल 2025 में उतरेगी।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 Retention: खराब स्ट्राइक रेट और कप्तानी के चलते LSG ने नहीं किया केएल राहुल को रिटेन, अब इन टीमों की है नजर

Ipl 2025 retentions delhi capitals may not retain rishabh pant team may retain four players

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2024 | 03:13 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • IPL 2026
  • Rishabh Pant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.