Abhishek Sharma ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, पावरप्ले में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Abhishek Sharma: पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए एक और बड़ा कारनामा अपने नाम किया। वो पावरप्ले के दौरान एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Milestone: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ा कारनामा अपने नाम किया। वो पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले छह ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक ने 74 रनों की धमाकेदार पारी में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। अभिषेक के आगे पंजाब किंग्स का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। इस पारी के दौरान अभिषेक ने आईपीएल में शुरुआती छह ओवरों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
पावरप्ले में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- 7 – सनथ जयसूर्या (MI) बनाम CSK, मुंबई WS, 2008
- 7 – जोस बटलर (RR) बनाम DC, दिल्ली, 2018 (बारिश की वजह से छोटा हुआ गेम)
- 7 – जॉनी बेयरस्टो (PBKS) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2022
- 7 – अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में छह ओवर के पावरप्ले में 7 छक्के लगाए। वहीं, सनत जयसूर्या ने साल 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 7 छक्के लगाए थे। वहीं, जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में शुरुआती छह ओवरों में 7 छक्के लगाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
Abhishek Sharma की तूफानी पारी
ट्रेविस हेड के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दी। अभिषेक और हेड ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। हेड 23 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कप्तान ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और उन्होंने 17 गेंदों में 27 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 219 रन
अभिषेक और हेड की शानदार बल्लेबाजी के बूते एसआरएच ने छह ओवर के पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लीग के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है। एसआरएच ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुरुआती 6 ओवरों के पावरप्ले में 125 रन बनाए थे।
