IPL 2025 Retention: हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को दिया मुंहमांगी कीमत, काव्या मारन ने इन खिलाड़ियों पर भी लुटाए पैसे
आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों को अपना रिटेंशन लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंप दिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पांच टॉप खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सनराइजर्स हैदराबादल (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों को अपना रिटेंशन लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंप दिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पांच टॉप खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। वो पांच खिलाड़ियों को शामिल कर 75 करोड़ पहले ही खर्च कर देगी और बचे हुए 45 करोड़ के साथ ऑक्शन में उतरेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद सबसे ज्यादा रकम हेनरिक क्लासेन को देने का ऐलान किया है। क्लासेन को 23 करोड़ देकर टीम अपने साथ बनाए रखा है। वहीं कप्तान पैट कमिंस को 18 करोड़ देकर बरकरार रखा है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को 14 करोड़ देकर अपने साथ बनाए रखा है। पांचवें खिलाड़ी के तौर पर नीतीश रेड्डी से सहमति बनी है। उन्हें 6 करोड़ देकर टीम अपने साथ बनाए रखेगी। हैदराबाद की टीम पिछले साल उपविजेता रही थी, इसलिए भी टीम ने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Retention: सारे कप्तानों से आगे निकले बुमराह, रोहित, सूर्या, हार्दिक को भी पछाड़ा
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
SRH RETENTIONS..!!! 📢 pic.twitter.com/ncdrMAhRl0 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 31, 2024
सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़, पैट कमिंस को 18 करोड़, अभिषेक शर्मा को 14 करोड़, नीतीश रेड्डी को 6 करोड़ और ट्रेविस हेड को 14 करोड़ में रिटेन किया।
आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए न्यूनतम राशि तय की है: पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे के लिए 14 करोड़, तीसरे के लिए 11 करोड़, चौथे के लिए 18 करोड़ और पांचवें के लिए 14 करोड़ रखा गया है। लेकिन टीमें इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र हैं।
हैदराबाद ने इन्हें किया रिलीज
अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन , अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, विजयकांत व्यासकांत, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन, वानिंदु हसरंगा।
यह भी पढ़ें : IPL 2025: पंजाब किंग्स के नए कप्तान होंगे ऋषभ पंत! इन तीन वजहों से साफ हुई तस्वीर
